समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मोदी फैक्टर काम नहीं कर पाएगा। यादव बुधवार को रामपुर में कैबिनेट मंत्री आजम खान की मां के निधन पर शोक जताने गए थे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश अलग मिजाज का प्रदेश है। यह गुजरात जैसा नहीं है। यहां पर नरेंद्र मोदी फैक्टर काम नहीं कर पाएगा। सपा प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़कर देखें। यहां की जनता उन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी मोदी को सबक सिखाने में पीछे हटने वाले नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें