पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई )

जन सहयोग से बने डीलक्स वार्ड

पन्ना 11 जुलाई 13/जिला अस्पताल पन्ना में उपचार सुविधाएं लगातार बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिला अस्पताल में दो सब सुविधायुक्त वातानुकूलित डीलक्स वार्ड बनाए गए हैं। इनका निर्माण जनसहयोग से किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डाॅ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन वार्डो में निर्माण के लिए पूरी राशि श्रीमती सरस्वती देवी श्रीवास्तव तथा श्रीमती विद्या पाठक ने प्रदान की है। उन्होंने अपने परिजनों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि डीलक्स वार्ड में रोगी के भर्ती होने पर 500 रूपये प्रतिदिन की राशि रोगी कल्याण समिति द्वारा ली जाती है। इसके साथ-साथ 11 सेमी डीलक्स वार्ड हैं। इनके लिए 150 रूपये प्रतिदिन की राशि निर्धारित की गई है। इन वार्डो में भी उपचार तथा परिचर्या के लिए पृथक के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 

लोक सेवा गारंटी से हुए 377169 आवेदन पत्र निराकृत

पन्ना 11 जुलाई 13/आम जनता को तय समय सीमा में वांछित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम लागू किया गया है। इसमें शामिल 26 विभागों की 101 सेवाओं में योजना के लागू होने से अब तक 3 लाख 77 हजार 169 आवेदन पत्रों का निराकरण तय समय सीमा में करके आवेदकों को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी योजना यू.एस. अग्रवाल ने बताया कि अब तक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 55241, गृह विभाग द्वारा 1918, राजस्व विभाग द्वारा 1 लाख 61 हजार 807, परिवहन विभाग द्वारा 13234, वन विभाग द्वारा 754 तथा ऊर्जा विभाग द्वारा 78406 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है। किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा 132, श्रम विभाग द्वारा 5232, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2639, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 2513, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8464 तथा आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 87 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 34526, खाद्य विभाग द्वारा 8804, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकीय विभाग द्वारा 521 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2838 आवेदन पत्रों का तय समय सीमा निराकरण किया गया है।

राजस्व अधिकारियों की बैठक 13 जुलाई को

पन्ना 11 जुलाई 2013/राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 13 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से आहुत की गई है। बैठक में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, न्यायालीन प्रकरणों के निराकरण, भू अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में कानून और व्यवस्था, निर्वाचन कार्य, लोक सेवा प्रबंधन योजना, कुपोषण पर नियंत्रण, छात्रवृत्ति तथा पेंशन के वितरण, वनाधिकार के प्रकरणों के निराकरण, निर्माण कार्यो की प्रगति तथा समाज कल्याण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने सभी राजस्व अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

लोक सेवा केन्द्रों से मिली 28512 को सेवाएं 

पन्ना 11 जुलाई 13/आमजनता को तय समय सीमा में मांगी गई सेवा उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा प्रदाय गारंटी योजना लागू की गई है। इसके तहत जिले में 5 लोक सेवा केन्द्र संचालित है। इनके माध्यम से अब तक 28512 प्रकरणों का निराकरण करते हुए आवेदकों को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में जिला प्रबंधक यू.एस. अग्रवाल ने बताया कि लोक सेवा केन्द्र पन्ना को 13922 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 12870 का निराकरण करते हुए वांछित सेवाए उपलब्ध कराई गई। केन्द्र अजयगढ में प्राप्त 7326 में से 7000 तथा केन्द्र पवई में प्राप्त 3789 आवेदन पत्रों में से 3476 का निराकरण किया गया। लोक सेवा केन्द्र शाहनगर में प्राप्त 3035 आवेदन पत्रों में से 2664 तथा गुनौर में प्राप्त 3204 में से 2502 को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराई गई। लोक सेवा केन्द्रों में निर्धारित समय सीमा के 2764 आवेदन पत्र लंबित हैं। संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं। 

विधिक साक्षरता शिविर आज

पन्ना 11 जुलाई 13/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 जुलाई को प्रातः 9 बजे से पन्ना डिवाइन पब्लिक स्कूल पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के बाद शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश श्री अरविन्द शर्मा ने बताया कि शिविर में बच्चों को महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों, मूल अधिकार तथा मूल कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। 

राज्यमंत्री ने स्वैच्छानुदान से दी सहायता

पन्ना 11 जुलाई 13/राज्यमंत्री कृषि, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वैच्छानुदान मद से पीडितों को उपचार सहायता मंजूर की है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार झल्ला आदिवासी निवासी जुगरवारा, रामलखन उपाध्याय जुगरवारा, राजकुमार ठेपा, पल्टू आदिवासी मडवा, श्रीमती सावित्री बाई यादव मझगवां, कमला बाई यादव हरदुआ पटेल, बसंती बाई केंथी, रामनरेश विश्वकर्मा मझगवां सरकार, द्रोपदी कुररिया रामपुर खजरी तथा फूलकरण मिश्रा मलघन को 3-3 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है। प्रभाशंकर कटेहा मोहन्द्रा, लक्ष्मण प्रसाद नगाइय पवई, श्रीमती मीरा बाई रोहनिया, चन्द्रशेखर पौराणिक मोहन्द्रा, दिलीप चैरसिया मोहन्द्रा, सकुंतला अहिरवार पवई, वंशरूप पाण्डेय मझगवां सरकार, बद्री चैरसिया मोहन्द्रा, शिव कुमार बढई टांई, राममिलन सेन बोरी, राजू रैकवार बोरी तथा श्रीमती गरियारी विश्वकर्मा निवासी सरनपुर को भी 3-3 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है। 

सर्पदंश पीडित को 50 हजार मंजूर

पन्ना 11 जुलाई 13/तहसील रैपुरा के ग्राम सिहारन निवासी अंजू बाई की सर्पदंश से मौत हो गई। एसडीएम शाहनगर अशोक ओहरी ने राजस्व परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार मृतिका के निकटतम वारिस पिता मिठ्ठू सिंह को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। यह राशि तहसीलदार रैपुरा निकेत चैरसिया के जांच प्रतिवेदन के आधार पर मंजूर की गई है। एसडीएम ने स्वीकृत राशि के तत्काल वितरण के निर्देश दिए हैं। 

लापरवाह पंचायत सचिव को जेल भेजने के आदेश

पन्ना 11 जुलाई 13/जनपद पंचायत शाहनगर की ग्राम पंचायत महंगवा बारहो के तत्कालीन सचिव लखन लाल चैधरी को जेल भेजने के आदेश एसडीएम शाहनगर अशोक ओहरी ने दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव श्री चैधरी द्वारा ग्राम पंचायत के समस्त अभिलेख वर्तमान सचिव को नही सौंपे गए हैं। शासकीय अभिलेख जमा कराने के लिए बार-बार निर्देश देने के बावजूद अभिलेख जमा नही कराए गए। अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय द्वारा धारा 52 के तहत नोटिस जारी करते हुए अभिलेख जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसका श्री चैधरी द्वारा पालन नही किया गया। शासकीय अभिलेख के अभाव में ग्राम पंचायत में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। लगातार आदेशों की अवहेलना करने पर एसडीएम शाहनगर द्वारा थाना प्रभारी शाहनगर को श्री चैधरी को तत्काल बंदी बनाकर 30 दिवस तक जेल में परिरूद्ध रखने के आदेश दिए हैं। 

उच्च न्यायालय के न्यायधीश 13 को आएंगे पन्ना

पन्ना 11 जुलाई 13/उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ के न्यायधीश श्री अनुराग कुमार 13 जुलाई को अल्प प्रवास पर पन्ना आएंगे। न्यायधीश 13 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे बांदा उत्तर प्रदेश से प्रस्थान कर वाया नरेनी, करतल, अजयगढ होते हुए पन्ना मुख्यालय पहुंचेंगे। पन्ना मुख्यालय में स्थित उच्च विश्राम गृह में अल्प समय रूककर नाश्ता करने के उपरांत मैहर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: