इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सोमवार को 29 चीनी नागरिकों से 700 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बरामदगी चीन की उड़ान पकड़ने जा रहे चीनी नागरिकों के दो समूहों से की गयी। ये लकड़ी छोटे छोटे लटठे के रूप में इन यात्रियों के सामान में रखी हुई थीं।
उन्होंने बताया कि चीनी नागरिकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और लकड़ी जब्त कर ली गयी। इस लकड़ी की कीमत लगभग साढ़े 36 लाख रुपये है। देश के दक्षिणी भाग खासकर आंध्र प्रदेश में पायी जाने वाली इस लकड़ी का उपयोग औषधि आदि में किया जाता है और यह विलुप्त प्राय: वन संपदा में आती है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें