मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना प्रारंभ
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई
राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती की नवीन एवं उन्नत तकनीक उपलब्ध कराने के लिए “मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना” लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत कृषि एवं सहबद्ध विषयों (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन एवं डेरी विकास, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास) से जुड़े प्रदेश के प्रगतिशील कृषकों को योजना में निहित प्रावधानों के आधार पर चयनित कर विभिन्न देशों में नवीन कृषि तकनीकी, विपणन एवं मूल्य संवर्धन आदि के अध्ययन कर अपनी खेती को लाभकारी बनाने के लिए भेजा जायेगा। एक वित्तीय वर्ष में कृषकों केे दो से तीन दल विदेश यात्रा पर भेजे जाएगें। प्रत्येक दल में 20 कृषक, एक अधिकारी एवं विषय से सम्बन्धित एक वैज्ञानिक को सम्मिलित किया गया है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सीहोर ने बताया कि किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिये, किये जाने वाले व्यय पर लघु एवं सीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के अन्य कृषकों को 50 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान की पात्रता रहेगी। यात्रा प्रबन्धन का कार्य म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जायेगा। यात्रा पर भेजे जाने वाले दल में 50 प्रतिशत कृषक कृषि क्षेत्र से वर्ग से तथा 25-25 प्रतिशत कृषक उद्यानिकी वर्ग तथा पशुपालन/मत्स्य पालन वर्ग से होगे। योजना में संलग्न किये गये आवेदन प्रारूप के साथ वांछित प्रारूप पर कृषकों से घोषणा पत्र प्राप्त किये जाना अनिवार्य होगा। आवेदनकर्ता कृषक के पास वैद्य पासपोर्ट होना अनिवार्य होगा। पासपोर्ट तैयार कराने का उत्तदायित्व आवेदनकर्ता कृषक का ही होगा। योजना का लाभ लेने हेतु कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के विकासखण्ड स्तर के अधिकारी के पास से आवेदन प्राप्त कर 22 जुलाई,13 तक की समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। योजना का पूर्ण विवरण एवं आवेदन प्रपत्र का प्रारूप किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की वेबसाईट www.mpkrishi.org तथा मण्डी बोर्ड की वेबसाईट www.mandiboard.org पर अपलोड किया गया है। कृषक उक्त वेबसाईट से योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सीहोर ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र सीहोर द्वारा जिले में आगामी चैबीस घण्टों में भारी से भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी फसल सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। जिन खेतों में पानी रूकने की सम्भावना है, वहाँ पर अभी से निकास नाली बनायें ताकि अतिरिक्त वर्षा जल खेत के बाहर जा सके। फिलहाल सोयाबीन की बुआई नहीं करें।
संजीव को मिली अक्षत पात्र योजना की संजीवनी
- कलेक्टर श्री कियावत के मार्गदर्शन में अक्षत पात्र योजना हुई फलीभूत
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत की पहल से आज मेरे लाड़ले संजीव के लिये अक्षत पात्र योजना के पौेष्टिक सोया आटे से मिलकर बने आंगनबाड़ी के पोषण आहार ने जो संजीवनी दी है उससे हमारा बेटा गंभीर कुपोषित श्रेणी से बाहर आकर घर में खुशियां बिखेर रहा है यह उद़गार दोराहा क्षेत्र के खाईखेड़ा वासी श्री धूरे लाल की जूबंा से निकले। यह शब्द जन सहयोग से लागू अक्षत पात्र योजना की सफलता की कहानी बयां कर रहे है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अक्षत पात्र योजना के चमत्कारिक परिणामों से आज परियोजना दोराहा अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्र खाईखेडा की आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा प्रजापति ने बताया की उनके यहाॅ बालक संजीव पिता श्री धूरेलाल जो गंभीर कुपोषित था जो पौेष्टिक आटे की वजह से वह गंभीर श्रेणी से बाहर आ गया। इसी प्रकार गढीगबगराज की कु0 संध्या भी अक्षत पात्र के पौेष्टिक आटे से तैयार पोषण आहार की सफलता परिवार को ख्ुाशी दे रही है। ग्राम देहरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा नामदेव ने बताया कि अक्षत पात्र योजना के पौेष्टिक आटे की गुणवत्ता से स्व सहायता समूह ने जो पौेष्टिक आहार आंगनबाड़ी में दिया उससे ग्राम की कु. पलक पिता इमरत सिंह कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ गई है। ग्राम बरखेडी की कार्यकर्ता श्रीमती मुन्नी लोधी व्दारा बताया गया की उनके आंगनवाडी केन्द्र के देवनारायण आयु 2 वर्ष 5 माह के माता पिता सीहोर के उन दानवीर सोया कृषकों को दुआ दे रहे है जिनकी दान वीरता के कारण आज उनकी बेटा सुपोषित होकर घर आंगन में खुशियां बिखेर रहा है। कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत ने जिले के दानवीर सोया कृषकों का आभार मानते हुए नागरिकों से अपील की है कि वह जन्म से 06 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी जरूर भेजे तथा समय-समय पर बच्चों का वजन कराकर उनके पोषण स्तर पर निगरानी रखते हुये आंगनबाड़ी की सेवाओं एवं जनसहयोग के माध्यम से सीहोर जिले को कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिये आगे आयें।
जनसंख्या नियंत्रण से परिवार में खुषहाली-कलेक्टर
- विश्व जनसंख्या स्थरीकरण दिवस पर हितग्राहियों को राष्ट्रीय बचत पत्र वितरित
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि से वास्तविक उन्नति एवं तरक्की प्राप्त नहीं हो सकती। जनसंख्या नियंत्रण से ही परिवार में खुषहाली आती है। कलेक्टर श्री कियावत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विष्व जनसंख्या स्थरीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर श्री कियावत ने कहा कि प्रेरणा योजना के हितग्राहियों ने जनसंख्या वृद्धि रोकने मंे अपनी वास्तविक भावना को प्रदर्षित किया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष ऐसे हितग्राहियों की संख्या 10 नहीं बल्कि ग्यारह सौ होनी चाहिए। कलेक्टर ने प्रेरणा योजना के 10 हितग्राही दंपत्तियों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 1 लाख 34 हजार के राष्ट्रीय बचत पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों की वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.मरावी ने बताया कि प्रेरणा योजना ऐसे दंपत्तियों के लिए है जो स्वयं समाज का भाग होतेे हुए भी उसमें व्याप्त रूढि़वादी मानसिकता को बदलते हुए विवाह एवं संतान उत्पत्ति में पर्याप्त अंतर बनाए रखें हुए थे। इन दंपत्तियांे को जनसंख्या स्थरीकरण में सहयोग करने वाले आदर्ष दंपत्ति के रूप में मान्यता देते हुए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के जनसंख्या स्थिरता कोष द्वारा सीहोर जिले के चयनित 10 दंपत्तियों को प्रदान किया गया। प्रेरणा योजना के तहत पुरस्कृत हितग्राहियों में श्रीमती तब्बसुम पति श्री सोहेल, श्रीमती शाहजहां बी.पति श्री रईष खाॅं, श्रीमती सुभद्रा पति श्री इन्द्रजीत, श्रीमती उषा पति श्री संतोष गौर, श्रीमती साधना पति श्री संदीप, श्रीमती विमला पति श्री सुरेष गिरी, श्रीमती रेखा बाई पति श्री भारत सिंह, श्रीमती सपना पति श्री मनोज, श्रीमती सुनीता बैरागी पति श्री लखन, द्रोपता बाई पति श्री देवकरण शामिल है। इस महती आयोजन में सभी पुरस्कृत हितग्राही परिवार सहित उपस्थित थे।
वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
विष्व जनसंख्या स्थरीकरण दिवस पर स्कूली छात्रों की निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया जिसमें शासकीय उत्कृष्ट वि़द्यालय के छात्र अरविन्द्र वर्मा, घनष्याम वर्मा, रोहित कुमार, सागर शर्मा, मोहित विष्वकर्मा, यष राठौर, कुमारी प्रियंका अहिरवार, कुमारी प्रतिभा मैथिल, अजय कुमार वर्मा, भरतलाल वर्मा ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एडीएम श्री व्ही. एस. रावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.गुप्ता,महिला सषक्तीकरण अधिकारी श्रीमती गौतमी गोलाईत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेष त्रिपाठी,जिले के सभी सभी बीएमओ, बीईई,मीडिया अधिकारी एवं जिला आईईसी सलाहकार मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें