बिहार की घटना पर सरकार को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

बिहार की घटना पर सरकार को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, एम.एम. पल्लम राजू ने यहां कहा कि बिहार के सारण जिले में एक स्कूल में मध्याह्न भोजन के दूषित होने की वजह जानने के लिए सरकार फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस घटना में अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मंगलवार की इस घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ, जहां दूषित भोजन से 20 बच्चों एवं रसोईए की मौत हो गई और अन्य 21 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। हमने घटना को गम्भीरता से लिया है।"

मंत्री ने कहा कि मध्याह्न भोजन कार्यक्रम की जिम्मेदारी देखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी घटना की जानकारी लेने के लिए स्वयं बिहार में हैं।  उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह दूषित भोजन से हुआ है, लेकिन हम फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो आज ही (बुधवार) आने वाली है, और हमें तभी पता चल पाएगा कि भोजन दूषित क्यों था।" 20 मृत बच्चों को स्कूल के नजदीक दफना दिया गया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीना देवी और अन्य शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: