गरीबों के लिए पट्टे एवं गरीबी रेखा के राशकार्ड की माँग को लेकर कलेक्ट्रेट पर काँग्रेसियों ने दिया धरना एवं सौंपा ज्ञापन
विदिशा-जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पंकज जैन, प्रवक्ता सुशील शर्मा, पूर्व संगठन सचिव रवि साहू, आशा राजपूत, युवा नेता अजय कटारे एवं राजा पठान के नेतृत्व में आज सैंकड़ों महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार के झूठे वादे एवं गरीबों को पट्टे एवं गरीबी रेखा के राशनकार्ड नहीं बनाये जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया कि शहर में लगभग 500 परिवार जो कि विगत 25 वर्षाें से मेहनत मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं एवं जो अति गरीबी श्रेणी में है, किन्तु आज तक इन पात्र परिवारों को गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाये गये और ना ही आवास के लिये पट्टे दिये गये हैं। वहीं शहर में ऐसे कई हजारों परिवार हैं जो गरीबी रेखा की श्रेणी में आते ही नहीं हैं, और वह अति गरीबी रेखा राशनकार्ड का लाभ ले रहे हैं। वहीं ऐसे भी परिवार हैं जिनके परिवार के मुखिया का देहांत हो चुका है और उनकी लाचार एवं बेवा महिलायें उम्र 60 वर्ष से भी ऊपर हैं, उनको वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने की माँग की गई। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शासकीय भूमि पर गरीबों को पट्टा देने के बजाय भाजपा नेता अतिक्रमण कर रहे हैं, एवं अति जलवृष्टि के कारण गरीब बस्तियों में, झोंपडि़यों में रहने वाले गरीबों के आशियाने उजड़ चुके हैं, और शहर की सड़कें गढ्ढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन नगरपालिका वर्तमान में ऐसा व्यवहार नागरिकों के साथ कर रही है कि जैसे नगर प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया गया और खुदी सड़कों को तुरंत दुरस्त नहीं किया जाता तो गढ्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता वृक्षारोपड़ करने के लिये बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में रामराज सिंह दाँगी, अंजना चिढ़ार, राजा पठान, नरेश घेंघट, नारायण सिंह अहिरवार, आशा राजपूत, शशि, तख्तीबाई, मायादेवी, लीलादेवी, रेखादेवी, यादवी, शहजादी वी, करीनाबाई, जरीना वी, धीरेन्द्र कुशवाह, सुनील शर्मा आदि।
जिले मंें 584मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 584 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 141.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। सोमवार 15 जुलाई को जिले में 2.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 607.8 मि0मी0, बासौदा में 801.4 मि0मी0, कुरवाई में 560 मि0मी0, सिरोंज में 341 मि0मी0, लटेरी में 440 मि0मी0, ग्यारसपुर में 679 मि0मी0, गुलाबगंज में 720 मि0मी0 और नटेरन में 523 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम 25 को प्रस्तावित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का विदिशा जिले में जनदर्शन कार्यक्रम 25 जुलाई को प्रस्तावित है कि जानकारी कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने आज टी0एल0 की बैठक में अधिकारियों को दी। उन्होंने आयोजन के पूर्व की जाने वाली तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टी0एल0की बैठक में कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्र जो निजी भवनों में संचालित हो रही है को 15 अगस्त तक स्कूलों के अतिरिक्त कक्षों में शिफ्ट करानेे की कार्यवाही की जायें। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों को आरोग्य केन्द्र बनायें जाने हेतु क्रियान्वित किए जाने वाले कार्यो के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि ऐसी सड़के जिन्हें मरम्मत कराने की आवश्यकता है संबंधित विभाग शीघ्र कार्यवाही करें। इसी प्रकार के निर्देशन उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की पेंशन, छात्रवृत्तियां, राशन कार्डो पर प्रदाय किए जाने वाले खाद्यान्न, निःशुल्क दवा वितरण इत्यादि की एक भी शिकायत प्राप्त ना हो इसके लिए विभाग अभी से समीक्षा कर कार्यो का क्रियान्वयन करें और संबंधितों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री ओझा ने मुख्यमंत्री द्वारा जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री ओझा ने जिला चिकित्सालय में सी0सी0कैमरे लगायें जाने के निर्देश दिए और उक्त कैमरों के प्रसारण को नेट के माध्यम से कलेक्टर चेम्बर को जोड़ने की समझाईंश दी। उन्होंने कहा कि इससे जिला चिकित्सालय की गतिविधियों पर मैं अपने चेम्बर मंे बैठकर नजर रख सकूंगा। बैठक में अनुपस्थित जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को शोकाॅज नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने विधायक एवं सांसदनिधि से करायें गए निर्माण कार्यो का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला योजना कार्यालयों को उपलब्ध करानें के निर्देश संबंधित विभागोे को दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, जनभागीदारी, निराश्रित पेंशन, निःशक्त पेेंशन, पाठ्यपुस्तकों के वितरण इत्यादि की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के कन्या स्कूलों में बाउण्ड्रीवाल के कार्यो को प्राथमिकता से पूरा कराया जायें। उन्होंने एनआरसी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए विशेष पहल करायें जाने की आवश्यकता जाहिर की। इसी प्रकार पहुंचविहिन समितियों पर खाद्यान्न भण्डारण के संबंध में भी उनके द्वारा जानकारी हासिल की गई। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, एसडीएम श्री अविनाश तिवारी, संयुक्त कलेेक्टर श्री जयप्रकाश शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मौजूद थे।
रिक्त पद की पूति हेतु आवेदन आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास परियोजना विभाग के परियोजना अधिकारी ने बताया कि शहरी परियोजना विदिशा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 में एक पद कार्यकर्ता का रिक्त है, इस हेतु 19 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें