टाटा समूह का बंगाल से हटने से इनकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

टाटा समूह का बंगाल से हटने से इनकार


पश्चिम बंगाल के सिंगुर में पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन टाटा समूह ने फिर एक बार पश्चिम बंगाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह कभी राज्य से नहीं हटेगा। टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने यहां टाटा ग्लोबल बेवरेजेज की 15वीं सालाना आम बैठक के मौके पर कहा, "हम पश्चिम बंगाल से न कभी हटे हैं और न ही कभी हटेंगे।" हुगली जिले के सिंगुर में नैनो कार के संयंत्र की स्थापना में असफल रहने के बारे में एक शेयर धारक के सवाल के जवाब में उन्होंने यह जवाब दिया।


ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कृषि भूमि के अधिग्रहण के जबरदस्त विरोध के कारण कम्पनी को तीन अक्टूबर 2008 को अपने संयंत्र को गुजरात के सानंद में ले जाना पड़ा था। तृणमूल कांग्रेस ने तत्कालीन वामपंथी सरकार से 400 एकड़ भूमि किसानों को वापस करने की मांग की थी, जिसके बारे में पार्टी का आरोप था कि वह भूमि किसानों के न चाहने के बाद भी उनसे जबरदस्ती ली जा रही है।इस अभियान की सफलता ने वामपंथी सरकार को सत्ता से बेदखल कर ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा दिया। भूमि को लेकर मुकदमेबाजी जारी है। वह किसानों को अब तक नहीं मिल पाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: