पवन उर्जा से स्थानीय पारिस्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

पवन उर्जा से स्थानीय पारिस्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

विज्ञान एवं पर्यावरण (सीएसई) ने चेतावनी दी है कि पवन उर्जा उद्योग बड़े स्तर पर वन क्षेत्र का अधिग्रहण कर रहा है जिससे स्थानीय पारिस्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
    
सीएसई ने अपनी एक रिपोर्ट में अनिवार्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन (ईएआई) की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि पिछले सात वर्षों में पवन उर्जा परियोजनाओं के लिए वन भूमि की मांग में बहुत अधिक इजाफा हुआ है। इसके लिए आवंटित कुल भूमि का 31 प्रतिशत महाराष्ट्र में है।
    
रिपोर्ट के अनुसार मैदानी इलाकों की तुलना में वन क्षेत्रों और पर्वतीय इलाकों में पवन परियोजनाएं स्थापित करने का जल संसाधन और पारिस्थितिकी पर अधिक असर पड़ता है। मानव बस्ती के पास इन परियोजनाओं को स्थापित करने से ध्वनि प्रदूषण के कारण लोग परेशान हो सकते हैं। पवन टर्बाइन के पास वायु दाब बदलने के कारण चमगादड़ों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 
    
रिपोर्ट में देश के विभिन्न हिस्सों में पवन परियोजनाओं के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में पवन उर्जा परियोजनाओं से बिजली बनाने समेत इसके लाभों को स्थानीय लोगों के साथ बांटने की सिफारिश की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: