चैकीदार निलंबित
छतरपुर/06 अगस्त/विगत 03 अगस्त को आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री आर पी भद्रसेन ने अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, गौरिहार का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय उन्होंने कन्या छात्रावास परिसर में चैकीदार श्री भोला प्रसाद रजक को शराब के नशे में पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संबंधित चैकीदार का मुख्यालय आदिवासी बालक आश्रम, सुकवाहा नियत किया गया है।
आॅपरेशन हेतु जानकारी मांगी
छतरपुर/06 अगस्त/उप संचालक, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उदयपुर-राजस्थान स्थित नारायण सेवा संस्थान के प्रबंधक से बिजावर के देवी जी मोहल्ला, वार्ड नंबर 7 निवासी साहिद खान तनय कमल खान के हाथ के आॅपरेशन हेतु आवश्यक जानकारी मांगी है। उन्होंने अगस्त 2013 माह में आॅपरेशन संभव होने की स्थिति में स्वीकृत राशि का देयक दो प्रतियों में भेजने की अपेक्षा की है, जिससे आवेदक साहिद खान के हाथ का आॅपरेशन संभव हो सके।
जिले में 727 मिमी औसत वर्षा दर्ज
छतरपुर/06 अगस्त/जिले में इस वर्ष अब तक 727 मिमी औसत वर्षा हुई है। जिले में स्थापित वर्षा मापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज दिनांक तक बड़ामलहरा केन्द्र पर सर्वाधिक 1077 मिमी वर्षा हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा केन्द्रों में से 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार छतरपुर केन्द्र में 643.7 मिमी, लवकुशनगर में 756 मिमी, बिजावर में 639.5 मिमी, नौगांव में 670.5 मिमी, राजनगर में 734.8 मिमी, गौरिहार में 591.2 मिमी एवं बक्स्वाहा में 703.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
जिले के विकास के लिये मिलकर बनायें योजना: कलेक्टर
विकेन्द्रीकृत जिला योजना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित
छतरपुर/06 अगस्त/जिला पेंषन कार्यालय द्वारा शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुये 20 कर्मचारियों को आज पीपीओ वितरित किये गये। इस दौरान जिला पेंशन अधिकारी श्री अनिल खरे ने पीपीओ जारी होने के पष्चात् भुगतान प्रक्रिया तक की कार्यवाही पर प्रकाष डाला। पेंषनर्स ऐसोसिएषन के उपप्रांताध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रामसनेही सक्सेना, संयोजक श्री आर एल खरे द्वारा कार्यक्रम में भागीदार होकर जिला पेंषन कार्यालय द्वारा पेंषन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही किये जाने पर सराहना की गई। पीपीओ वितरण के समय सहायक पेंषन अधिकारी श्री गौरी शंकर विष्वकर्मा, श्री रूपौलिहा एवं श्री अरूण तिवारी भी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें