विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 अगस्त)

उखड़ी सड़कें एवं झूठी घोषणाओं के विरूद्ध जिला कांग्रेस ने किया ‘‘स्वाहा आन्दोलन’’

विदिशा-शहर की उखड़ी सड़कों एवं मुख्यमंत्री की अधूरी घोषणाओं के विरूद्ध आज जिला कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा एडवोकेट व व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री शशांक जैन के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय भैरों मंदिर पर प्रातः 11.30 से 1.00 बजे तक प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री व भाजपा जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि के लिये सद्बुद्धि यज्ञ कर शहर की उखड़ी सड़कें एवं अधूरी घोषणाओं को पूरी करने की मांग को लेकर स्वाहा आन्दोलन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को विदिशा की जनता ने राजनीति के शिखर तक पहुंचाया, लेकिन उनके द्वारा विदिशा की जनता से वादा खिलाफी की जा रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिराज सिंह चैहान व सांसद सुषमा स्वराज द्वारा अभी तक जितनी भी घोषणायें विदिशा की जनता से की गई हैं वह सफेद हाथी साबित हो रही हैं। व्यापार व उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री शशांक जैन ने कहा कि जनता की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जायेगी एवं भाजपा जन प्रतिनिधियों को बेनकाब किया जायेगा। व्यापार व उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा कि शहर में व्याप्त गंदगी ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है। नगर कांग्रेस महामंत्री अमितेष दुबे व नरेश घेंघट ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में विदिशा आयेंगे तो उनके द्वारा किये गये विकास को लेकर विरोध किया जावेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा, शशांक जैन, अंकुर गुप्ता, अमितेष दुबे, नरेश घेंघट, दिनेश दांगी, कैलाश कुशवाह, मनोज सिंह जाट, मोनू राजपूत, नरेश विश्वकर्मा, नमन सोनी, गगन सोनी, अंकित वाथम, बृजेन्द्र यादव, हेमंत रघुवंशी, रंजीत अजमानी, केवल राजपूत, विक्रांत सूर्या, मोहित विश्वकर्मा, वरूण जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: