नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 अगस्त)

अतिवृष्टि वर्षा से हुई क्षति का सर्वे कर सहायता दिलाएं-श्री रण्दा
सीईओं ने की जनसुनवाई-45 लोगों ने सुनाई समस्याएं

नीमच 6 अगस्त 2013,जिले के सभी राजस्व अधिकारी वर्तमान में वर्षाकाल में अतिवृष्टी से हुए कच्चे मकानों को नुकसान का सर्वे करवाएं,और राहत प्रकरण तैयार कर पात्रो को राहत राशि प्रदान करें।यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस.रण्दा ने मंगलवार को कलेक्ट्र्ेट सभाकक्ष में जनुसनवाई के दौरान संबधित राजस्व अधिकारियों को दिए।नीमच ग्वालटोली के बाबुलाल-रामचन्द्र जाटव ने विगत दिनों हुई तेज बरसात के कारण कच्चा मकान गिर जाने पर आर्थिक सहायता स्वीकृत करने,बिसलवास सोनीगरा के जीलवनसिंह-भंवरसिंह राजपूत ने तेज बरसात से मकान गिर जाने पर राहत राशि प्रदान करने, जावद के मदनलाल भेरूलाल प्रजापत ने मकान के पास अवैध रूप से घोडा बांधकर गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने,आंत्रीमाता तहसील मनासा के हीरालाल ने विकलांग बालक के लिए ट्र्ायसिकल प्रदान करने, एंव बंगला नम्बर 56 नीमच की कुमारी अनिता गुलाबंचद ने विकलांगता होने से आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया । इसी तरह झांतला सिगोंली की सुश्रीओमकुवंर ने कृषि भूमि का नामांतरण करवाने,लाॅछ तहसील जीरन के देवीसिंह राजपूत ने आवास हेतु भूमि का पट्टा प्रदान करने, सुवाखेडा के सीताराम बंजारा ने रायल्टी कटवाने, सगराना के बालुसिंह सौंधीया ने गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने,रतनगढ के पन्नालाल गुर्जर पडोसी द्वारा पानी रोककर सड़क नष्ट करने, राम अवतार कालोनी बघाना नीमच के मनोहरलाल,रसीदखान,मधु,चांदनी ने पडोसी द्वारा गाली गलोच करने एंव बिसलवास सोनीगरा के भंवरसिह ने भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई।जनसुनवाई में खेडादारू के चुन्नीलाल,किशनलाल,लोडकिया के नन्दलाल गायरी, दुधलाई के उकारलाल, बासंखेडा के नाथुलाल,नरेन्द्रसिंह,दयाराम एंव सुभाषचन्द्र, सिगोंली की सोनाबाईभील,रामपुरा के रामदयाल मीणा,कन्हैयालाल मीणा,उपरेडा के रजनी कांन्त बलाई,मनासा के कन्हैयालाल,टाटियाखेडी के गोमा बंजारा,जीरन के गंगाराम ओढ,मनीष कुमार, ढाबा की बंसतीबाई कुम्हार एंव पालसोडा की विद्याबाई ने भी अपनी समस्याएं सुनाई। इस अवसर पर संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

जिले में औसत 781.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच 6 अगस्त 2013, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 781.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 270.2 मि.मी. वर्षा हुई थी। इस वर्ष नीमच में अब तक 815 मि.मी. जावद में 636.4 मि.मी. एवं मनासा में 893.7 मि.मी. वर्षा हुई है। गत वर्ष नीमच में 265.8 मि.मी.वर्षा जावद में 225.6 मि.मी. एवं मनासा में 319.2 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में 6 अगस्त 2013 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घण्टों के दौरान औसत 17.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। नीमच  में 11 मि0मी0,जावद में 18 मि0मी0 एंव  मनासा में 24 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।  

पदक्रम सूची जारी

नीमच 6 अगस्त 2013,स्कूल शिक्षा विभाग नीमच जिला अन्तर्गत जिला पंचायत निकाय में कार्यरत् पदोन्नति हेतु पात्र अध्यापकों की पदक्रम सूची जारी की जा चुकी हैे। पदक्रम सूची का अवलोकन जिला शिक्षा कार्यालय ,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,सकुंल केन्द्र के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटी, विसंगती हो,तो दस दिवस में दावा-आपत्ति संकुल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा कार्यालय को प्रस्तुत की जा सकती है। 

आर्थिक सहायता स्वीकृत 

नीमच 6 अगस्त 2013,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच श्री राजेन्द्रसिंह द्वारा जीरन तहसील के ग्रांम अघोरिया, के वैणीराम मीणा एंव निपालिया आबाद के घनश्याम खारोल को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अघोरिया के वैणीराम मीणा की पुत्री मनिषा मीणा एंव निपानिया के घनश्याम खारोल की पुत्री प्रियंका की जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: