बीजेपी का नारा : "नई सोच, नई उम्मीद " - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अगस्त 2013

बीजेपी का नारा : "नई सोच, नई उम्मीद "

कांग्रेस की खस्ता हालत और नरेंद्र मोदी के प्रति मिडल क्लास में उत्साह को देखते हुए अब बीजेपी नया नारा उछालने की तैयारी में है। यह नारा होगा 'नई सोच, नई उम्मीद'। इस नारे के साथ बीजेपी एक पोस्टर भी बना रही है, जिसमें मोदी की तस्वीर भी होगी।

गौरतलब है कि अब तक बीजेपी 'भय, भूख, भ्रष्टाचार' का नारा लगाती रही है लेकिन अब बीजेपी ऐसा नारा चाहती थी, जिसमें मोदी की भी झलक हो और उससे एक संदेश भी जाए।

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पोस्टर में मोदी की फोटो देकर यह भी संदेश देने की तैयारी होगी कि भले ही अभी ऐलान न किया गया हो लेकिन बीजेपी की ओर से मोदी ही पीएम पद के कैंडिडेट होंगे। गौरतलब है कि पार्टी ने मोदी को चुनाव अभियान कमिटी का पहले ही अध्यक्ष घोषित कर दिया है और अब मोटे तौर पर चुनाव की तैयारियां भी उनकी निगरानी और दिशा-निर्देशों के तहत ही हो रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पार्टी चाहती है कि नए नारे के साथ ही मोदी को सामने लाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: