भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये समय चुनौतीपूर्ण : रघुराम राजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अगस्त 2013

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये समय चुनौतीपूर्ण : रघुराम राजन

रिजर्व बैंक गवर्नर नियुक्त किये गये रघुराम जी राजन ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था के समक्ष खड़ी चुनौतियों से देश को तुरंत बाहर निकालने के लिये उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। उन्होंने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये यह चुनौतीपूर्ण समय है, इनसे निपटने के लिये सरकार और रिजर्व बैंक मिलकर काम कर रहे हैं।

हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जिससे कि ये समस्यायें एक झटके में समाप्त हो जायें। लेकिन मुझे इसमें कोई शक नहीं कि हम इनसे निपट लेंगे। रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किये जाने की घोषणा के बाद राजन ने संवाददाताओं के समक्ष बिना किसी सवाल का जवाब दिये केवल एक संक्षिप्त वक्तव्य दिया।

राजन रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर होंगे। वह मौजूदा गवर्नर डी सुब्बाराव का स्थान लेंगे जो 4 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। राजन को पिछले साल अगस्त में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया था। उन्होंने कहा रिजर्व बैंक एक महान संस्थान है, जहां पूरी ईंमानदारी, स्वतंत्रता और पेशेवराना ढंग से काम की समद्ध परंपरा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री राजन ऐसे समय में रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किये गये हैं जब सरकार औद्योगिकी क्षेत्र में छाई सुस्ती, रुपये की लगातार गिरावट, ऊंची खुदरा महंगाई और रिकार्ड चालू खाते के घाटे की समस्या से जूझ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: