उप्र को आईएएस अधिकारियों की आवश्यकता नहीं : सपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

उप्र को आईएएस अधिकारियों की आवश्यकता नहीं : सपा


Ram Gopal Yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राम गोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की आवश्यकता नहीं है। सपा नेता ने यहां संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार कहने वाली है कि हमें अपने राज्य में आईएएस अधिकारियों की आवश्यकता नहीं है। सभी को वापस बुला लें, हम अपने राज्य के अधिकारियों से काम चला लेंगे।"

राज्यसभा सांसद का यह बयान नोएडा में बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाली निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ आरोप-पत्र दायर करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद आया है। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से सभी आईएएस अधिकारियों को वापस बुला सकती है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखे जाने के बाद प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि नागपाल के मामले को कानून के अनुसार निपटाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: