संसद में खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध करेगी सपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

संसद में खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध करेगी सपा


Naresh Agarwal
समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को कहा कि वह संसद में खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध करेगी और यदि आवश्यकता हुई तो इसके खिलाफ मतदान करेगी। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, "विधेयक किसान विरोधी है। यदि आवश्यकता हुई तो सपा इसके खिलाफ मतदान करेगी।"

अग्रवाल ने कहा, "खाद्य सुरक्षा विधेयक के नाम पर खाद्यान्न काले बाजार में बेचे जाएंगे। किसानों को उनके चावल एवं गेहूं के लिए चार व पांच रुपये मिलेंगे और वे आत्महत्या के लिए बाध्य होंगे।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खाद्य सुरक्षा विधेयक को संसद के पास लंबित विधेयकों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण करार देते हुए सभी दलों से इसे पारित कराने में सहयोग मांगा है।

कोई टिप्पणी नहीं: