नरकटियागंज (बिहार) की खबर (05 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (05 अगस्त)

पेयजल के लिए नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर बवाल

Narkatiaganj Station
नकटियागंज, स्थानीय रेलवे जंक्शन पर इन दिनों पीने के पानी को लेकर आये दिन झड़प होेती रहती है। गौरतलब है कि स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर पेयजल की किल्लत है, जिसके कारण विभिन्न गाडि़यों से उतरने वाले यात्री पेयजल के लिए आपस में झगड़े पर उतारू हो जाते है। मामला जब आगे बढता है तो यात्री स्टेशन मास्टर के कार्यालय में हंगामा करते हुए घुस जाते है। सीनियर सेक्शन इन्जीनियर द्वारा इन दिनों बिना किसी सूचना के स्टेशन पर पेयजल आपूर्ति बन्द कर दिया जाता है। जिससे यात्री ही नहीं रेलकर्मी भी पेयजल समस्या से जूझते नजर आते हैं। इस बाबत स्टेशन मास्टर महम्मद कलीम ने बताया कि सेक्शन इन्जीनियर के विभाग द्वारा इस दिशा में ध्यान दिया जाए तो स्टेशन पर यात्री को पेयजल के लिए झगड़ना नहीं पडे़गा।

अनुमण्डल में सूखे के हालात

नरकटियागंज, सावन के महिने मे वर्षा के नहीं होने से अनुमण्डल क्षेत्र में सूखे के हालात बनते दिख रहे थे कि एकाएक रविवार की रात्री बारिश हो गयी। हालाकि यह बारिश पर्याप्त नहीं हुई, लेकिन खेतो में पड़ी दरार को मिटाने का काम इस वर्षा ने अवश्य किया। पुराने किसान जगन्नाथ यादव, कन्हैया यादव व लक्ष्मण प्रसाद चैरसिया बताते हे कि सावन का सूखा जाना अकाल का संकेत हैं। नरकटियागंज के लौरिया, गौनाहा, सिकटा और मैनाटांड प्रखण्ड के किसानों के आगे सूखा से हालात गंभीर बना हुआ है। धान की फसल कमजोर होने से चम्पारण के किसानों की माली हालत काफी कमजोर हो जाएगी। गौरतलब है कि गन्ना जैसी नकदी फसल के बाद धान से इस क्षेत्र के लोगो की खाद्य व नकदी समास्या का समाधान होता हैं।

नियोजित शिक्षकों को छव माह से वेतन नहीं, परिवार के समक्ष विकट स्थिति

नरकटियागंज, स्थानीय अनुमण्डल के माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को छव माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस बाबत शिक्षक लोकेश पाठक, डाॅ.अरविन्द तिवारी और शिवकुमार साह बताते है कि जिला से पूछे जाने पर जानकारी मिलती है कि विभाग में नियोजित शिक्षकों के लिए वेतन मद में राशि नहीं है। कतिपय अन्य शिक्षको का कहना है कि एक तो वेतनमान नहीं दूसरे समय पर भुगतान नहीं ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी। सरकार को चाहिए कि नियोजित शिक्षकों को नियमित वेतन मिले और उन्हें होली, दिवाली, छठ, क्रिसमस, ईद जैसे मौके पर विशेष रूप से वेतन मिलनी चाहिए। पीडि़त शिक्षकों ने कहा कि सरकार बिल्कुल संवेदनहीन हो गयी है। सरकार के आलाअधिकारी भी नीचले स्तर पर काम करने वालों के बारे में सोचते ही नहीं अन्यथा किसी कर्मी को त्योहार के मौके पर तन्ख्वाह क्यों नहीं मिलती ?

ढाई बजे तक चलता है डपडाकघर नरकटियागंज

नरकटियागंज, नरकटियागंज शहर स्थित उपडाकघर में ढाई बजे तक ही स्पीडपोस्ट सेवा दी जाती है। उसके बाद जाने वाले ग्राहकों को यह कह कर टाल दिया जाता है कि ऐसा नियम है। बाजार के वार्ड नम्बर 15 निवासी दीपक कुमार ने बताया की जब वे सोमवार को दो बजकर पैंतीस मिनट पर डाकघर पहुंचे तो वहाँ मौजूद लोगों ने यह कह कर उन्हे वापस कर दिया कि उपडाकघर में ढाई बजे तक हीं निबंधन और स्पीडपोस्ट का काम होता है। गौरतलब है कि शहर के एक मात्र उपडाकघर में ढाई बजे के उपरान्त कोई काम नहीं होता। उसके बाद नहीं बिजली बिल जमा कराया जा सकता है और न कोई अन्य काम।



(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: