जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक और महिला छात्र पर हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक और महिला छात्र पर हमला

  • ---थम नहीं रहा विश्वविद्यालय में छात्राओं पर हमला, दोषी कौन !!!



जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्पेनी भाषा की एक 22 वर्षीय छात्रा पर परिसर में हमला करके उसके
JNU Logo
मित्र ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार रविवार दोपहर वह अपने मित्रों के साथ छात्रावास के बाहर बैठी थी जब उसके पूर्व सहपाठी अभिनेंद्र जैन ने उस पर हमला किया। छात्रा जेएनयू परिसर के शिप्रा छात्रावास में रहती है। 
पुलिस के अनुसार जैन (20 वर्ष) ने छात्रा का गला दबाया और उसे धमकी दी। उसने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया जबकि अन्य छात्राएं इस घटना को आतंकित होकर देखती रह गईं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसके संबंध थे और वह उसके प्रति दीवाना था। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैन ने लड़की से कहा कि वह किसी अन्य पुरुष से बात नहीं करे। जब लड़की ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो उसने हमला करके दुर्व्यवहार किया।" अधिकारी ने कहा कि लड़की की शिकायत के बाद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके चार दिन पहले ही जेएनयू परिसर में ही एक छात्र ने छात्रा पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: