आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन(एआईएसएफ) का 30 वां राज्य सम्मेलन सभी को एक समान शिक्षा, शिक्षा के लोकतांत्रिकरण, शिक्षा के निजीकरण-व्यवसायीकरण, शिक्षा पर बढ़ते हमले व रोजगार को लेकर अगामी 29,30,31 अगस्त को दरभंगा में आयोजित किया गया हैं। सम्मेलन की तैयारी को लेकर विभिन्न कमिटियों का गठन कल किया गया। जिसमें स्वागताध्यक्ष एआईएसएफ के पूर्व राज्याध्यक्ष का. नारायण जी झा को बनाया गया। वहीं संरक्षक मण्डल में एलएनएमयू के कुलपति डा. समरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक का. रामनरेश पाण्डेय, का. रामकुमार झा, का. हेमचन्द्र झा, का. अजीत चैधरी को रखा गया है। साथ ही स्वागत महासचिव एआईएसएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष का. मृत्युंजय मृणाल एवं कोषाध्यक्ष का. उदय कुमार मिश्र को चुना गया है।
सम्मेलन की तैयारी को लेकर सभी जिलों का सम्मेलन एवं कन्वेशन के साथ-साथ सदस्यता अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा हैं। राज्य सम्मेलन के पहले दिन उद्धाटन एवं विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी जिलों से प्रतिनिधि व राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं के अलावा प्राख्यात शिक्षाविद् व समाजीक कार्यकता भी भाग लेंगें। कल हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के एलएनएमयू विश्वविद्यालय के सचिव रूपक ने किया। वहीं बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव विश्वजीत कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें