टी0एल0बैठक सम्पन्न
सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने कहा कि स्कूलों में अभी से डेªस एवं साइकिले वितरित कर दी जायें तथा जिन स्कूलों की बाउण्ड्रीवाल नही है उनकी बाउण्ड्रीवाल शीघ्र निर्माण करायें। स्कूल भवन बनाने वाले ठेकेदारों को नोटिस दिए जायें और जो काम नही कर रहे है उन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जाये। सड़कांें की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ईदगाह से पीतल मील चैराहे के गडढे तुरंत भरवायें जायें एवं जो सड़के बनने से बची है उनके प्रस्ताव खनिज विभाग एवं वन विभाग से समन्वय कर शीघ्र भिजवाया जायें। कलेक्टर श्री ओझा ने सड़के के बारे में अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि ममता अभियान के बारे में प्रिसिपल सेके्रटरी हेल्थ समीक्षा करेंगे अतः पूरी जानकारी अपडेट करने एवं एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को हेड क्वार्टर पर रहने के निर्देश दिए गए। श्री ओझा ने कहा कि जहां-जहां एनएनएम नही है वहां एएनएम की व्यवस्थाएं करें एवं आरोग्य केन्द्रों में दवाईयों की व्यवस्था करें। किसी भी आरोग्य केन्द्र पर दवाईयों की कमी नही आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती में सीईओ डूडा की मदद लें। श्रम अधिकारी से जनश्री बीमा के बारे में जानकारी ली एवं कर्मकार मण्डल के पंजीकृत मजदूरों का जनश्री बीमा कराने के निर्देश दिए। सभी प्रकार की पेंशन समय पर देने की व्यवस्थाएं करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। छात्रवृत्ति के संबंध में किसी बच्चे को कोई परेशानी ना हो अतः इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जायें। ईएन डेम विभाग को निर्देशित किया गया कि शालाओं में हेण्ड पंप खुदवाने के लक्ष्यों को जल्दी-जल्दी पूरा किया जायें। उद्यान विभाग को धनिया एवं फलोें की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कुंभराज की तर्ज पर विदिशा जिले में भी धनिया का बेल्ट तैयार किया जायें। शिक्षा विभाग केा निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों से झाडू एवं साफ सफाई ना कराई जायें। सफाईकर्मियों की अलग से व्यवस्था की जायें। कलेक्टर श्री ओझा ने डीपीसी से कहा कि शालाओं में छात्राओं के लिए अलग से टायलेट की व्यवस्था की जायें एवं पानी के ओव्हरटेंक बनायें जायें। जिला शिक्षा अधिकारी को ग्राम पलोह में स्वीकृत हाई स्कूल भवन जल्दी बनाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं की बीमारी पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों की शिकायतें विभागोें को मेल करे एवं विभागोें को शिकायतों का अविलम्ब निराकरण करने की सलाह दी। जिला आबकारी अधिकारी से दुर्गा उत्सव एवं होली के त्यौहार पर शराब की दुकाने बंद करने के दिनों की जानकारी मांगी गई। कमाण्डेट होमगार्ड एवं जन अभियान परिषद के अधिकारियों को बैठक में नही आने पर नाराजगी व्यक्त की एवं आगे से सभी को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग को शीघ्र ही अपने विभाग की जानकारी भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिनकी जानकारी समय पर नही आयेंगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने जिला कुष्ठ रोग अधिकारी को कुष्ट रोग के कार्ड बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को स्कूल भवनो के लिए शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री जयप्रकाश शर्मा एवं सभी विभागोें के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
कु0भारतीय कोरी को मेरिट अवार्ड प्रदान
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवखजूरी की छात्रा कु0भारतीय कोरी पुत्री श्री लखन लाल कोरी को डाॅ0 अम्बेडकर प्रतिष्ठान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2012 में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नेशनल मेरिट अवार्ड के अंतर्गत चालीस हजार रूपए का चेक कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा एवं अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र त्रिवेदी द्वारा दिया गया। उक्त जानकारी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवखजूरी प्राचार्य श्री मुकेश खरे द्वारा दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें