बिहार के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता अनुप लाल यादव का गुरुवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 100 वर्ष के थे। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। यादव के परिजनों के मुताबिक उनका निधन सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित उनके आवास पर हुआ। यादव बिहार में कर्पूरी ठाकुर सरकार में वर्ष 1969 से लेकर 1977 तक मंत्री रहे थे, जबकि एक बार वह सहरसा संसदीय क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए थे। यादव बिहार विधानसभा के लिए लगातार तीन बार निर्वाचित हुए थे। वह अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, राजद के विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद रामकृपाल यादव सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक समाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें