विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु

P V Sindhu
भारत की युवा महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। इस जीत के साथ सिंधु ने अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैम्पियन चीन की यिहान वांग को हराने वाले सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चीन की ही शिजियान वांग को 21-18, 21-17 से हराया। यह मैच 55 मिनट चला। सिंधु ने अपने लिए पदक पक्का किया लेकिन सायना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप ऐसा नहीं कर सके। ये दोनों शुक्रवार को ही क्वार्टर फाइनल मैच में हार गए।

सातवीं वरीय वांग और 10वीं वरीय सिंधु के बीच यह दूसरी भिडं़त थी। दोनों ही बार सिंधु ने बाजी मारी है। इससे पहले उन्होंने इस साल एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में वांग को पराजित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: