बिहार में 13 जिला के जिलाधिकारी बदले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 27 अगस्त 2013

बिहार में 13 जिला के जिलाधिकारी बदले


bihar map
बिहार में सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के अधिकारियों का स्थनांतरण कर दिया गया है, जिसमें 13 जिलाधिकारी भी शामिल हैं। सोमवार की शाम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सारण जिले के जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि सारण के जिलाधिकारी पद पर वंदना प्रेयसी को भेजा गया है। 

इसी तरह पंचायती राज के निदेशक कुमार विनोद नारायण सिंह को शिवहर, कर्मचारी चयन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रकाश कुमार को कटिहार, शेखपुरा के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

सीवान के जिलाधिकारी गोपाल मीणा को मधेपुरा का, मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त प्रणव कुमार को शेखपुरा का, नालंदा के उप विकास आयुक्त बुद्घ भट्टी कार्तिकेय को बांका का जिलाधिकारी बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी श्रीधर चिबेलु अब पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी के पद पर तैनात होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: