चिदंबरम ने भाजपा नेताओं से वित्तीय विधेयकों पर समर्थन मांगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

चिदंबरम ने भाजपा नेताओं से वित्तीय विधेयकों पर समर्थन मांगा


P Chidambaram
वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और यशवंत सिन्हा से मुलाकात कर 5 अगस्त से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान वित्तीय विधेयकों पर विपक्षी पार्टी से समर्थन देने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुलाकात के दौरान कुछ सुझावों पर सहमति बनी है, लेकिन मुलाकात का कोई और आधार नहीं था। 

चिदंबरम की लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली से हुई मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकार बीमा संशोधन विधेयक पारित कराना चाह रही है। यह विधेयक सीधा विदेशी निवेश की ऊपरी सीमा 49 प्रतिशत को बढ़ाने के लिए है। सिन्हा की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष ने इस वृद्धि का समर्थन नहीं किया है।

भाजपा नेताओं ने स्थायी समिति की रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए विधेयक का समर्थन नहीं करने का संकेत दिया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: