हेमंत सोरेन आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

हेमंत सोरेन आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार


hemant soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार करेंगे। उम्मीद है कि वे अपने मंत्रिमंडल में छह मंत्रियों को शामिल करेंगे। राजभवन के एक अधिकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। छह मंत्रियों में चार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के और कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक होंगे।

जिन चार झामुमो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी उनमें हाजी हुसैन अंसारी, जय प्रकाश भाई पटेल, साइमन मरांडी और चंपई सोरेन शामिल हैं। कांग्रेस के गीताश्री उरांव और राजद के सुरेश पासवान मंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। साझा सरकार में शामिल दलों की आपसी सहमति के मुताबिक झामुमो और कांग्रेस दोनों के पांच-पांच मंत्री जबकि राजद के दो मंत्री होंगे। अभी मुख्यमंत्री झामुमो से हैं जबकि कांग्रेस और राजद के एक-एक मंत्री हैं।

कांग्रेस की ओर से सिर्फ उरांव का नाम आने के कारण शेष तीन मंत्री दूसरे विस्तार में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन 13 जुलाई को मुख्यमंत्री बने और 18 जुलाई को उन्होंने विश्वास मत जीता।

कोई टिप्पणी नहीं: