सरकारी बंगला लौटाने के लिए भाजपा के आठ पूर्व मंत्रियों को नोटिस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अगस्त 2013

सरकारी बंगला लौटाने के लिए भाजपा के आठ पूर्व मंत्रियों को नोटिस.

बिहार की नीतीश सरकार ने प्रदेश में सत्ता से बाहर किए गए भाजपा के आठ पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगला वापस लौटाने के लिए नोटिस भेजा है । भवन निर्माण विभाग के अधिकारी विनोद चौधरी ने बताया कि भाजपा के पूर्व मंत्रियों को केंद्रीय पूल के अंतर्गत मंत्री के सरकारी आवास को वापस लौटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इन सरकारी बंगलों को सात दिनों के भीतर वापस नहीं लौटाने पर उसके बाद उन्हें दो अन्य नोटिस जारी किया जाएगा जिसमें एक बंगला खाली करने से संबंधित होगा और आवश्यकता पड़ने पर पटना जिला प्रशासन के सहयोग से जबरन बंगला खाली करवाया जाएगा।

भाजपा द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने पर जदयू के गत 16 जून को भाजपा से नाता तोडे जाने के बाद बिहार की नीतीश सरकार ने भाजपा के 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद भाजपा के पूर्व मंत्री एक महीने तक मंत्री वाले बंगला में रहने के लिए अधिकृत थे।यह पूछे जाने पर कि भाजपा के इन पूर्व मंत्रियों से मंत्री वाला बंगला खाली कराए जाने से पूर्व क्या उन्हें विधायक होने के नाते कोई बंगला आवंटित किया गया है तो चौधरी ने बताया कि उसके लिए उन्हें विधानमंडल के माध्यम से आवेदन देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: