गया रेलवे स्टेशन के पास जाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अगस्त 2013

गया रेलवे स्टेशन के पास जाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार.

बिहार राज्य आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गया रेलवे स्टेशन के समीप से 4.75 लाख रूपये भारतीय जाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को मंगलवार को धर दबोचा.

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) रवींद्र कुमार ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गया रेलवे स्टेशन के समीप से छेदु मंडल नामक एक तस्कर को 4.75 लाख रूपये भारतीय जाली मुद्रा के साथ मंगलवार गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मंडल पश्चिम बंगाल राज्य के मालदा जिला के बष्टम थाना अंतर्गत चाईपाडा गांव का निवासी है.

रवींद्र ने बताया कि मंडल के पास से बरामद किए गए जाली भारतीय नोटों में 1000 रुपये के 100 नोट एवं 500 रुपये का 750 जाली भारतीय नोट शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2010, 2011 और 2012 में बिहार में क्रमश: 18 लाख 69 हजार रूपये, 22 लाख 54 हजार रूपये, 49 लाख 96 हजार रूपये तथा इस वर्ष अबतक 45 लाख 40 हजार रूपये भारतीय जाली मुद्रा जब्त किए गए.

कोई टिप्पणी नहीं: