संसद में गतिरोध दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 13 अगस्त 2013

संसद में गतिरोध दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने संसद में जारी गतिरोध दूर करने और खाद्य सुरक्षा विधेयक बिना किसी व्यवधान के पारित कराने के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।


एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आम राय कायम करने के लिए दोपहर में संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में सांप्रदायिक हिंसा व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के कथित अवैध भूमि सौदे के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी संसद की कार्यवाही बाधित रही। सरकार लोकसभा में खाद्य विधेयक पर चर्चा कराकर इसे पारित कराना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: