ट्विटर पर अभद्र संदेश भेजने वालों की अब खैर नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

ट्विटर पर अभद्र संदेश भेजने वालों की अब खैर नहीं


twitter logoट्विटर के इंग्लैंड स्थित कार्यालय ने नेटवर्किं ग साइट पर अब अभद्र या धमकी भरे संदेश भेजने वाले लोगों के खिलाफ 'रिपोर्ट अब्यूज' नाम से एक नया बटन शुरू करने की घोषणा की है। इंग्लैंड में कुछ नामी-गिरामी महिलाओं के समूह को मशहूर सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर दुष्कर्म और जान से मार देने की मिली धमकियों के बाद ट्विटर के इंग्लैंड कार्यालय ने महिलाओं के समूह से माफी मांगी और साइट पर ऐसे उपाय करने की घोषणा की जिससे कि लोग इस तरह की धमकी भरे संदेशों से निबट सकें।

ट्विटर के अधिकारियों ने घोषणा की है कि वे ट्विटर पर अभद्र और धमकी भरे संदेशों के निबटारे के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में आईफोन के लिए ट्विटर के एप्प पर उपलब्ध 'रिपोर्ट अब्यूज' बटन को ट्विटर की वेबसाइट तथा अन्य मोबाइल फोनों के लिए इस्तेमाल होने वाले एप्प पर भी उपलब्ध करवाएंगे।

कनाडा के समाचार चैनल 'सीबीसीन्यूज' के अनुसार, इंग्लैंड की एक महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता, संसद की कई महिला सदस्यों और महिला पत्रकारों को मिली धमकियों एवं घृणापद टिप्पणियों के बाद ट्विटर को यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

इससे पहले लंदन की महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता कैरोलीन क्रिएडो पेरेज के खिलाफ दुष्कर्म की धमकी देने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक पर प्रमुख विपक्षी दल लेबर पार्टी की संसद सदस्य स्टेला क्रीजी को दुष्कर्म की धमकी वाला संदेश भेजने का संदेह है।

क्रिएडो पेरेज ने ट्विटर द्वारा की गई नई घोषणा का स्वागत किया लेकिन साथ ही कहा कि सोशल नेटवर्किं ग साइटों पर इस तरह की धमकियों वाले संदेशों एवं संदेश भेजने वालों से निबटने के लिए और बेहतर प्रणाली विकसित करने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं: