इंडिका की ठोकर से एक की मौत़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घण्टो सड़क जाम
बेतिया (प.च.)। मुफसील थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में आईटीआई के समीप एक अज्ञात इंडिका गाड़ी की ठोकर से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज हेतु एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बेतिया-अरेराज मुख्य पथ को घण्टो जाम कर दिया और मुआवजे की मांग कर रहे थे। वही गाड़ी चालक गाडी लेकर फरार होने में सफल रहा। घटनास्थल पर पहुंची तीन थानो पुलिस ने काफी मशक्त के बाद भी जाम को खाली नही करा सकी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 11ः 30 बजे मुफसील थाना क्षेत्र के आईटीआई चैक के समीप अरेराज की ओर से आ रही एक इंडिका गाडी की ठोकर से दरवाजा बहार रहे पूर्वी करगहिया निवासी चन्द्रीका साह के पुत्र जोखु साह उर्फ मिथिलेश साह बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसकी की मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में हो गई। घटना से आक्रोशित लोगो ने शव को अपने कब्जे ले शव के साथ बेतिया-अरेराज मुख्य पथ को घण्टो जाम कर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन हाय-हाय के नारे के साथ मुआवजे की मांग कर रहें ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहें थे। घटना कि खबर पर पहुंची तीन थानों की पुलिस क्रमशः मुफसील, नौतन व जगदीशपुर ने जाम हटाने की काफी कोशिस की लेकिन जाम को नही हटाया सकी। मौके पर पहुंचे बेतिया सीओ लाल प्रमोद श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझा ने-बुझाने एवं आश्वासन के बाद करीब 2 बजे जाम को हटाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसका एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्ट करा शव को परिजनों को सौंप दिया।
13 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा ने सीओ का पुतला फूंका
मझौलिया (प.च.)। भाकपा माले के कार्यकर्ताओ ने 13 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखण्ड परिसर में अंचलाधिकारी संजीव रंजन का पुतला दहन किया । इसके पूर्व भारी संख्या में महिला पुरुषों ने शिव मंदिर से लेकर प्रखण्ड मुख्यालय तक एक जुलूस निकाला और कहा कि घूसखोर सीओ मुर्दावाद अपनी तानाशाही रवैये बंद कर महादलितों कों जमिन दो । माले नेता शंभु सिंह ने कहा कि बीडीओ तथा सीओ जनता के साथ भेद भाव नहीं करे।जौकटिया नईडिह महादलित वस्ती में हुई प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करे। अतिक्रमित सडक को प्राशासनिक आदेश के बाद भी मुक्त नहीं कराया जा सका। प्रर्दशन के दौरान डा0 अनवारुल हक ने सरिसवा बाजार के शेड को भाडें पर चलाने का आरोप सीओ पर लगाया। वहीं आंगनबाडी केन्द्रों पर पचास प्रतिशत टीएचआर का वितरण नहीं करने का आरोप सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर पर लगाया। प्रर्दशन में माले नेता महादेव राम जुनरवी देवान ओमप्रकाश प्रसाद मु0 कलावती मु0 भिखनी समेत सैकडों कार्यकताओं ने प्रखण्ड अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया ।
भारी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ महावीरी आखाड़ा
मझौलिया (प.च.)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत भवन परिसर में पूरी चाक चैकसी व सुरक्षा व्यवसथा के बीच महावीरी आखाड़े का झाुण्डा निकला तथा लाठी से तरह-तरह के खेल दिखाया गया। ग्रामीणों की टोहलयां जय हनुमान, जय बजरंगबली, हर-हर महादेव का जयकाररा लगाते हुए माईस्थान गई पूजन अर्चना परान्त पंचायत भवन परिसर पहुंचकर जमकर र्लािठयां भंाजी व करतब दिखाया। महावीरी अखाउत्रे में बड़े बुजुर्गों सहित युवा व बच्चों में उत्साह देखा गया। एसडीओ रामाशंकेर,एसडीपीओ रामानन्द कौशिक, सीओ संजीव रंजन, थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार पूरे दल बल के साथ सुरक्षा कमान संभाले रहें। पूरा बहुअरवा पुलिस छावनी में तब्दील रहा। हर खैक-चैराहो पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी से पहरा देते नजर आये। आखाउत्रे में शामिल ग्रामीण व समिति सदस्यगण इस मौके पर मेला लगा था जिसका आनन्द सबने उठाया।
महाराजा पुस्तकालय कोसवारने की कवायद हुई तेज, कमिटि सदस्यों ने की बैठक
बेतिया (प.च.)। स्थानीय महाराजा हरेन्द्र किशोर सिंह केन्द्रीय पुस्तकाल को सवारने की कवायद शुरू हो गयी है। इसको लेकर मंगलवार की डीईओ ललन झा की अध्यक्षता में पुस्तकालय के सभागार में नव गठित कमिटि की पहली बैठक की गई। जिसमें सरकार से प्राप्त 10 लाख रूपये एवं पूर्व से पुस्तकालय के खाते की जमा राशि से भवन की मीम्मती विद्युत तारों की वायरिंग प्लास्टिक पेन्ट से रंगाई, पंखा, फनीचर आदि को दुरूस्त करने की सहमति बनी। वही पुस्तकालय परिसर को मिट्टी से भरकर समतल बनाने गेट से लेकर सभा कक्ष तक एवं परिसर के चारों तरफ सड़क बनाने तथा उस पर ईट सोलिंग करने, नव निर्मित भवन में आधार भूत संरचना का विकास, पुस्तकालय अध्यक्ष सहित कर्मियों के वेतन में वृद्धि आदि विस्तृत चर्चा की गयी। अन्त में नये पुराने सभा कक्ष सहित परिसर में किसी तरह के कार्यक्रम करने वाले के लिए एक निश्चित रेण्ट फिक्सेशन के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी को पत्र देने तथा सभी प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु डीएम के पास संचकिा अग्रसारित करने पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। मौके पर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा जयशंकर ठाकुर, कुमार बाग डायट के प्रचार्य, डीएम प्रतिनिधि, डीटीओ विनय कुमार ठाकुर, यदुनाथ झा, चतुर्भुज मिश्र आदि उपस्थित थे।
शिक्षिका द्वारा घर से एमडीएम बनाकर लाने से नाराज अभिभावको ने जमकर काटा बावाल
बेतिया (प.च.) । नगर के कालीबाग मिस्कार टोली स्थित प्राथमिकी मध्य विद्यालय उर्दु के प्रधान शिक्षिका द्वारा घर से एमडीएम बनाकर लाने से नाराज अभिभावको ने मंगलवार को जमकर बावाल काटा और नगर थाने की पुलिस को बुलाकर प्रधान शिक्षिका रूखशाना खातुन पर विषायुक्त भोजन बच्चों को खिलाने ने तथा एमडीएम का सभी समान अपने घर रखती है का अरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त विद्यालय के एचएम को स्कूल में ही भोजन बनाकर बच्चों को खिलाने की हिदायत दी। वहीं एचएम के इस रवैये से नाराज अभिभावको का यह भी कहना था कि यहाँ पर एमडीएम का विवाद पूर्व से चलता आ रहा है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को भरी है। लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नही की जा रही है।
लापरवाह पंचायत सचिवों पर गठित होगा प्रपत्र क . बीडीओ
रामनगर (प.च.) । कार्यों मंे शिथिलता एवं लापरवाही करने वाले प्रखण्डकर्मियों के खिलाप कडी कार्रवाई की जायेगी। चेतावनी देने के वावजूद भी कार्यों का निष्पादन नहीं करने वाले पंचायत सचिवों को पून. 24 घन्टे के अंदर प्रतिवेदन देने को कहा गया है। प्रतिवेदन नहीं सौपने वालों पर प्रपत्र क गठित किया जायेगा। उक्त बातें रामनगर बीडीओ सह अंचलाधिकारी अजय कुमार ने मंगलवार को कही। श्री कुमार ने बताया कि पंचायत सचिवों को बार-बार मौखिक व लिखित निर्देश देने के वावजूद भी कार्यालय में प्रतिवेदन नहीं सौप रहें है। समाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सत्यापन सौपा जाना है। इस प्रखण्ड के अधिकतर पंचायत के सचिवों ने विहित प्रपत्र में सत्यापन प्रतिवेदन में भर कर जमा नहीं कराया है।
160 लाभुकों को दिया गया हेल्थ कार्ड
मझौलिया (प.च.)। महोदीपुर गांव के पंचायत भवन में प्रभात हेल्थकेयर के तात्वाधान में सामवार को 160 लागों के बीच हेल्थ कार्ड का वितरण मुखिया अनिता देवी ने की। इस अवसर पर हेल्थ केयर के समन्वयक राहुल कुमार ने बताया कि हेल्थ कार्ड के जरिय पैनलकृत प्राइवेट क्लिनिकों में पचास प्रतिशत रियाती दर से मरीजों का चिकित्सा होगा। इसका लाभ बीपीएल परिवार के लोग उठा सकेते है। इस अवसर पर मुखिया पति अशोक महतो गोपाल प्रसाद धीरज कुमार पाण्डेय जटाशंकर दास सतन कुमार दिनेश कुमार शर्मा डीलर कृष्णा राम आदि उपस्थित थे।
सिक्यूरिटी गार्ड के आवेदको की शारीरिक जांच 23 व 24 को
बेतिया (प.च.)। थरूहट विकास अभिकरण के प्रभारी पदाधिकारी सह एसडीएम रामाशंकर ने बताया कि सिक्यूरिटी गार्ड के प्रशिक्षण के लिए आवेदको के शारीरिक जांच 23 व 24 अगस्त को होगी।उन्होंने बताया कि थरूहट विकास अभिकरण के लिए बर्ष 2012-13 हेतू सिक्यूरिटी गार्ड प्रशिक्षण के लिए थरूहट क्षेत्र में रहनेवाले युवक एवं युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसके लिए गौनाहां प्रखण्ड में 23 अगस्त रामनगर प्रखण्ड में 24 अगस्त को शिविर लगाया जायेगा। जहां आवेदकों की शारीरिक जांच की जायेगी। नरकटियागंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता को गौनाहा में तथा बगहां के कार्यपालक अभियतां रामनगर में प्रभारी पदाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
भाभी के साथ दुष्कर्म का आरोपित देवर गिरफ्तार
बेतिया (प.च.)। योगापट्टी थाना क्षेत्र के बगहीं गांव निवासी देवर मधुसुदन मुखिया को भाभी से से नाजायज संबंध बनाने की अरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं । वगहीं गांव की एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ चैधरी ने बताया कि पीडिता का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी में कहा गया हैे कि पीडिता योयी हुई थी। तभी आरोपित देवर कमरे में घूस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके चिखने चिल्लाने पर लोगों की भीड जमा हो गई और वह भाग गया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया
बेतिया (प.च.)। स्थानीय केदार आश्रम तिलक मैदान में मंगलवार को बेतिया विधान सभा क्षेत्रके काॅग्रेस कमिटी के द्वारा स्व. राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया गया। जिसका अध्यक्षता विनय कुमार यादव एवं संचालन मो. एजाज ने किया। मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी राकेश कुमार ने झण्डा दिखकर सदभावना दौर का शुभारंभ किया । यह दौर महाराजा स्टेडियम मंे कराया गया। जिसमें प्रथम स्थान गापीचंद मिश्रा द्वितीय स्थान रिकूं कुमार तथा तृतीय स्थान पर देवेन्द्र यादव रहे। इस मौके पर नीतीश कुमार पाठक मझौलिया महोदीपुर निवासी मो0 कलिमुल्लाह जिलाध्यक्ष मंजू राम मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
मृतको के नाम पर वृद्धा पेंशन का भुगतान, मझौलिया पंचायत सचिव व मुखिया पर लगा आरोप
मझौलिया (प.च.)। जदयू के जिला सचिव विक्रमा साह ने बीडीओ को एक आवदेन देकर मझौलिया पंचायत के सचिव रामायण पाण्डेंय एवं मुखिया हरिशंकर शर्मा द्वारा मृत व्यक्त्यिों के गलत निशान व हस्ताक्षर लेकर वृद्धा पेंशन की राशि भुगतान कर देने का आरोप लगाया है। श्री साह कहना है कि भुगातन पंजी में क्रम संख्या 189, 201 क्रमशः मु. लक्ष्मीना पति नथ्ज्ञुनी भगत, हरिपकड़ी, बचन शर्मा हरिपकड़ी, रामपति शर्मा, हरिपकड़ीसदरू मियां की पत्नी हिरपकड़ी, गिरगिट मियां शेख टोला, रामशीष सिंह की पत्नी सतभीड़वा वार्ड नं. 11 , नेसार खां मझौलिया ब्लाॅक के बगल में आदि का भुगतान गलत हुआ है। श्री साह ने बीडीओ से अपने स्तर से जाॅचकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर इस संबंध में आरोपितों का पक्ष प्राप्त नही हो सका है।
एमडीएम चावल मामले में चार पर प्राथमिकी दो को जेल
नरकटियागंज (प.च.) एमडीएम चावल जब्ती मामले में चार लोगों के विरुद्ध शिकारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में दो आरोपितो को पुछ- ताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक रामनारायण राम ने स्कूल से तीन क्विनटल चावल चोरी की सूचना पर बीडीओ बीबी निराला ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है। और कहा है कि अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्याह्न भोजन का चावल वितरण के लिए संवेदक को दिया गया था। जिसे कालाबाजारी के नियत से एक प्राइवेट गोदाम में तीन क्विन्टल चावल उतारा गया है। एयडीएम श्री पाण्डेय के निर्देश पर बीडीओ ने सतवरिया गांव स्थित मदन प्रसाद के आवास पर भी छापेमारी किया। जहां एसडीएम एसडीपीओ संजय कुमार भी पहुॅंचे छापेमारी में सतवरिया गांव निवासी मदन साह के मकान के निजी गोदाम में ण्मडीएम लिखा हुआ 216 बोरा चावल रखा हुआ था। जबकि 22 बोरा टेªक्टर टेलर पर था। मौके पर नाजनी चैक बेतिया निवासी संवेदक धर्मेश कुमार और ग्रम वैरिया वृतटोला निवासी टैªक्टर चालक नंदलाल यादव उपस्थित थे। वहां धर्मेश कुमार ने बताया कि बेतिया छोटा रमना वार्ड न0 25 निवासी मुख्य संवेदक विकास कुमार के कहने पर कुछ बोरा चावल स्कूल को दिया गया। और शेष बोरा चावल को मदन प्रसाद के मकान पर उतारा जा रहा था। सरकारी चावल गवन करने व कालाबाजारी करने के आरोप में धर्मेश कुमार विकास कुमार चालक नंदलाल यादव और मकान मालिक मदन प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
मुकदमा वापस लेने की मांग
नरकटियागंज(प.च.)। नगर के रामजानकी मंदिर में प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक जिलामहा सचिव नेजामुद्दीन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भितहां प्रखण्ड के शिक्षकों पर हुए मुकदमें की वापस लेने की मां्र की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भितहां प्रखण्ड के शिक्षक बीएलओ की राशि को मांग करने गये थै। उनपर दुर्रभावना से ग्रस्त होकर मुकदमा किया गया। यदि शिक्षकों पर किये गये मुकदमा को वापस नहीं लिया गया तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में धरनीकांत मिश्रबीरेन्द्र कुमार संजय कुमार विशाल कुमार मो0 नाजीर विपिन कुमार रमेश कुमार ब्रजेश पासवान आदि उपस्थित थे।
वारंटी भेजा गया जेल
नरकटियागंज(प.च.)। नगर के हिमालय सिनेमा हाॅल चैक के पास से शिकारपुर थाने की पुलिस ने मुन्ना पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को बेतिया मंडलकारा भेज दिया हैं । थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई हैं
अज्ञात युवक की हत्या की प्राथमिकी दर्ज
नरकटियागंज (प.च.)। बिगत दिनों शिकारपुर पुलिस ने चैकिदार के सूचना पर त्रिवेणी नहर के पास से एक 30 बर्षिय युवक का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने बताया कि सअनि रामजी सिंह के समक्ष अपने व्यान में चैकिदार ने बताया कि लौरिया रोड स्थित जामा साहब के क्रौशर मशीन के पास त्रिवेणी नहर के जलकुंभी मंे किसी साजिस के तहत हत्यारों ने हत्या कर के साक्ष को मिटाने के ख्याल से शव को फेंक दिया था। हत्या कि प्राथमिकी दर्ज कर हतरों की तलास में पुलिस जूटी हुई है।
(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें