चेल्सी और रियल मेड्रिड के बीच चैम्पियंस कप की खिताबी भिड़ंत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

चेल्सी और रियल मेड्रिड के बीच चैम्पियंस कप की खिताबी भिड़ंत


इंटरनेशनल चैम्पियंस कप के सेमीफाइनल में एसी मिलान को 2-0 से हराने वाली चेल्सी को खिताबी मुकाबले में बुधवार को स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से भिड़ना होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में चेल्सी के लिए केविन डी ब्रूइन और इसी गर्मी में शामिल किए गए आंद्रे शुर्ले ने एक-एक गोल किया।

इससे पहले चेल्सी ने इंटर मिलान को भी इतने ही अंतर से हराया था। दूसरी तरफ रियल मेड्रिड ने लॉस एंजेलस गैलेक्सी को 3-1 से तथा एवर्टन को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: