छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 05 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 05 अगस्त)

समाज के दुःख दर्द की चिंता सरकार ने की- सुधा मलैया
  • बड़ामलहरा और बिजावर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन सम्पन्न

छतरपुर/सरकार और संगठन ने अपने राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरे मनोयोग से पालन कर विकास की एक नई इबारत लिखी। गरीब समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को दुःख, दर्द की चिंता सरकार और संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चैहान ने की। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सुधा मलैया ने बड़ामलहरा और बिजावर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुुये कहा। उन्होनें प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुये कहा कि सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से लोगों के जन्म से लेकर असाध्य बीमारी में मदद तक का साधन सरकार ने उपलब्ध कराया। बिना ब्याज के कर्ज, चैबीसों घण्टे बिजली, सर्व शिक्षा, बेटी बचाओ, कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, जननी सुरक्षा, मंगल दिवस जैसी योजनाओं के कारण समाज में विका और संगठन का विश्वास बढ़ा है। उन्होनें काॅग्रेस पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाते हुये कहा कि हमारे देश और प्रदेश की जनता ने लम्बे समय तक उस पर भरोसा कर सत्ता की बागडोर सौंपी पर हमारा देश एवं प्रदेश विकास के मार्ग से विमुख होकर अशिक्षा, गरीबी, बेकारी के अंधकार में घिरा रहा, न बिजली, न पानी, न सड़क, न सुरक्षा। केन्द्र सरकार की विफलता पर उन्होनें कहा कि विख्यात अर्धशास्त्री देश के प्रधानमंत्री बनकर अनर्थ शास्त्री साबित हुये और मंहगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों पर से उनकी सरकार एवं उनका नियंत्रण नहीं रह गया। मिशन 2013 और 2014 में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताते हुये उन्होनें कायकर्ताओं का आवाहन करते हुये कहा कि संगठन के निर्णय पर हमें विश्वास करना होगा। यह चुनाव केन्द्र सरकार की विफलता और भाजपा संगठन के बड़े हुये विश्वास एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के आधार पर लड़ा जायेगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मन्टू ने बताया कि मंगल भवन में आयोजित बड़ामलहरा विधानसभा के सम्मेलन में विधायक रेखा यादव, पूर्व विधायक कपूर चन्द्र घुवारा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह बेबी राजा सहित स्थानीय नेताओं ने भी अपने विचार रखे। नगर के भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह परमार का संगठन का निलंबन समाप्त करने की घोषणा भी इस मौके पर की गई। विधानसभा प्रभारी जीतेन्द्र सिंह जित्तू, रामनाथ यादव, दंगल सिंह, विनोद सोनी, जगदीश घोष, गिरजा पटैरिया, विजय असाटी मानिक शर्मा सहित बकस्वाहा, घुवारा और बड़ामलहरा मण्डलों के प्रमुख कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने किया। चन्द्रलोक मैरिज हाउस में बिजावर विधानसभा का सम्मेलन सम्पन्न हुआ इस दौरान बिजावर, सटई, और ईशानगर मण्डलों के मतदान केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय विधायक आशारानी सिंह, बैंक अध्यक्ष जुझार सिंह, विधानसभा प्रभारी कैलाश रावत, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, मोहनलाल तिवारी, सुन्दरलाल प्यासी, नीरज भटनागर, सुरेन्द्र तिवारी, डाॅ0 रमेश रिछारिया, महेश शिवहरे सहित प्रमुख लोग इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा के विभाग संगठन मंत्री बिहारी सिंह सोलंकी, बीडीए अध्यक्ष उमेश शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ0 घासीराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, शोभा राजपूत सिंह अनेक प्रमुख पदाधिकारियों ने दोनों विधानसभाओं के सम्मेलन में पहुॅचकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुये सम्मेलन में हिस्सा लिया।

जिले में 716 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छतरपुर/05 अगस्त/जिले में इस वर्ष अब तक 716 मिमी औसत वर्षा हुई है। जिले में स्थापित वर्षा मापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज दिनांक तक बड़ामलहरा केन्द्र पर सर्वाधिक 1057.6 मिमी वर्षा हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा केन्द्रों में से 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार छतरपुर केन्द्र में 633.1 मिमी, लवकुशनगर में 756 मिमी, बिजावर में 637.5 मिमी, नौगांव में 652.6 मिमी, राजनगर में 720.4 मिमी, गौरिहार में 576.2 मिमी एवं बक्स्वाहा में 694.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।  

अवैध परिवहन एवं उत्खनन के 107 प्रकरण दर्ज

छतरपुर/05 अगस्त/जिला खनिज कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान माह जुलाई 2013 तक अवैध परिवहन के 103 प्रकरण बनाये जाकर 20 लाख 90 हजार रूपये की वसूली की गई है। इसी प्रकार इस अवधि में अवैध उत्खनन के 4 प्रकरण बनाये जाकर 9 लाख 13 हजार रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित कर प्रकरण संबंधित अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में निराकरण हेतु भेजे गये हैं। विगत वित्तीय वर्ष 2012-13 में भी अवैध परिवहन के 398 प्रकरण बनाये जाकर 86 लाख 56 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित कर वसूली की कार्यवाही की गई थी, जबकि इसी अवधि में अवैध उत्खनन के 49 प्रकरण बनाये जाकर 50 लाख 45 हजार 626 रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित करके प्रकरण एसडीएम न्यायालय में निराकरण के लिये भेजा गया था। 

हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें हितग्राही: कलेक्टर 
  • समय सीमा पत्रों की बैठक सम्पन्न

छतरपुर/05 अगस्त/शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाये। कोई भी हितग्राही शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। हितग्राहियों को पेंशन, परिवार सहायता, छात्रवृत्ति, राशन वितरण, कपिलधारा कूप, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण, मजदूरी भुगतान आदि का लाभ समय पर देना सुनिश्चित् किया जाये। यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा 31 अगस्त को आयेगी। यह यात्रा घुवारा, पनवारी, भगवां, लिधौरा, सेंधपा, बड़ामलहरा, मुंगवारी, गुलगंज, भरतपुरा, बिजावर, नयागांव, रगौली, मातगुवां, चैका, ढड़ारी होते हुये छतरपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान की यात्रा के पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायें। मुख्यमंत्री श्री चैहान से लोगों द्वारा शिकायतें करने की नौबत नहीं आने दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा हितग्राहियों को लाभांवित करने या लोगों की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही की जायेगी तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही होगी। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान को भ्रमण के दौरान जो आवेदन प्राप्त होते हैं, उन्हें जनवाणी कार्यक्रम में शामिल किया जाता है।

जिले में अभी भी जनवाणी के 1228 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि इसी तरह जनशिकायत प्रकोष्ठ के तहत जिले में 455 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण शीघ्र कर लिया जाये। उन्होंने टीएल पत्रों का निराकरण भी शीघ्र करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने जिले के पोषण पुनर्वास केंद्रों में शत्-प्रतिशत् पलंग भरे रखने के लिये महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिये आयुष विभाग का भी सहयोग लिया जाये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने अवगत कराया कि विगत दिनों अधिकारियों के माध्यम से जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों आदि का निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान अनेक अनियमिततायें सामने आई हैं। कहीं-कहीं आंगनबाडि़यों में सांझा चूल्हा के तहत नाश्ता एवं भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस पर उन्होंने महिला बाल विकास विभाग को पर्यवेक्षकों की दो वेतनवृद्धि रोकने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. के के चतुर्वेदी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारीगढ़ के कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा के मेरे द्वारा 1 अगस्त को बारीगढ़ में आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया था एवं कोई कर्मचारी भी वहां उपस्थित नहीं था। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, श्री चिरोंजी लाल चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: