छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 22 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 22 अगस्त)

निलंबन आदेश एवं कारण बताओ नोटिस जारी

छतरपुर/22 अगस्त/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा विगत दिनों ईशानगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। भ्रमण के दौरान नवीन प्राथमिक शाला पराचैकी में पदस्थ सहायक अध्यापक सुलक्षणा मिश्रा लगातार 2 दिनों से अनुपस्थित पायी गयी थीं। कलेक्टर द्वारा शिक्षिका का यह कृत्य शासकीय कार्य में स्वेच्छाचारिता एवं घोर लापरवाही मानते हुये म0प्र0 सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, छतरपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षिका को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इसी प्रकार कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने बारीगढ़ विकासखण्ड में निरीक्षण के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारीगढ़ में पदस्थ एएनएम भागवती रैकवार को ड्यूटी के दरम्यान अनुपस्थित पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था, जिसका निलंबन आदेश जारी कर मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, छतरपुर नियत किया गया है। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खड़गांय के निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पायी गयी। यहां पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका ने बताया कि विगत 1 वर्ष से बच्चों को सांझा चूल्हा भोजन एवं नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। इस पर आईसीडीएस ईशानगर क्रमांक 01 की प्रभारी परियोजना अधिकारी शांति चैरसिया एवं संविदा पर्यवेक्षक कु0रचना तिवारी को अपने परिक्षेत्र की माॅनिटरिंग करने में असफल रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न आपकी संविदा सेवा समाप्ति या अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव शासन की ओर भेजा जाये। निर्धारित समयावधि में जवाब न मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी। 

सीईओ के प्रतिवेदन पर पंचायत समन्वयक निलंबित 
            
कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने जनपद पंचायत बिजावर की सीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर सुकवाहा के पंचायत समन्वयक सुरेश कुमार रोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये मुख्यालय सीईओ कार्यालय, जनपद पंचायत बिजावर नियत किया है। जनपद पंचायत कार्यालय बिजावर की सीईओ द्वारा अपने प्रतिवेदन में लेख किया गया था कि उक्त पंचायत समन्वयक प्रत्येक माह आयोजित होने वाली पंचायत स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 29 जनवरी 2013 से निरंतर अनुपस्थित हैं। 

राजस्व अधिकारियों की बैठक 26 को

छतरपुर/22 अगस्त/प्रति माह आयोजित होने वाली जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक इस माह 26 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी शीघ्र भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में जनशिकायत, जनसुनवाई एवं समय सीमा से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा जायेगी। 

उत्तराखण्ड आपदा में प्रभावित व्यक्तियों के वारिसों को सहायता राशि स्वीकृत

छतरपुर/22 अगस्त/राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उत्तराखण्ड की प्राकृतिक आपदा में लापता एवं मृत 23 व्यक्तियों के निकटतम वारिश को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4, संशोधित प्रावधान 8 जुलाई 2013 के अनुसार 2 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ये सभी राजनगर तहसील के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। जिन मृत अथवा लापता व्यक्तियों के निकटतम वारिसों को आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है, उनमें ग्राम ओटापुरवा निवासी श्री नोनेलाल एवं श्रीमती लाडकुंवर, ग्राम दिदौनिया निवासी श्री बाबू, किलकोटी, ग्राम पहरापुरवा निवासी श्री गया प्रसाद एवं श्रीमती पोदू बाई पाल, श्री राम मिलन, श्री प्रेम नारायण, रामाधीन, घनश्याम, भूरेलाल कुशवाहा, श्रीमती गिरजा बाई, श्री शंकर पाल, ग्राम झमटुली निवासी श्री काशीराम, श्री रामेश्वर पाल, ग्राम सूरजपुरा निवासी श्रीमती धर्मी यादव, ग्राम टिकरी निवासी श्रीमती श्याम बाई पाल, ग्राम बरद्वाहा निवासी श्री राम मिलन, गौरीशंकर पाल, ग्राम सूरजपुरा निवासी श्री राम किशन, जानकी प्रसाद पाल, ग्राम शिवराजपुर निवासी श्रीमती माया पाठक, ग्राम सूरजपुर निवासी श्री पप्पू पाल एवं श्री राम किशन पाल को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।   

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के संबंध में कार्यशाला सम्पन्न

छतरपुर/22 अगस्त/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विगत दिनों खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 के क्रियान्वयन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, खाद्य तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में आगामी 1 अक्टूबर से प्रभावी होने वाले खाद्य सुरक्षा अध्यादेश का क्रियान्वयन सुनिश्चित् कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिला खाद्य अधिकारी श्री बी के सिंह ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को हितग्राहियों के डाटा सत्यापन के उद्देश्य से निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराये गये हैं। डाटा सत्यापन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर दूरभाष क्रमांक 07682-245240 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्डों की जानकारी एवं प्रत्येक माह की 1 तारीख को निरस्त किये गये एवं बनाये गये राशन कार्डों की जानकारी से खाद्य विभाग को अवगत कराने के लिये कहा गया है। 

1067.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छतरपुर/22 अगस्त/जिले में इस वर्ष 1 जून से अब तक 1067.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत् वर्ष इस अवधि में 640.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की कुल औसत वर्षा 1074.9 है। अतः चालू वर्ष में अभी तक जिले की औसत वर्षा के करीब वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा केन्द्रों में से 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार सबसे अधिक वर्षा बड़ामलहरा वर्षामापी केंद्र में 1534.8 मिमी रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार छतरपुर केन्द्र में 1045.9 मिमी, लवकुशनगर में 1007 मिमी, बिजावर में 957.9 मिमी, नौगांव में 946.5 मिमी, राजनगर में 1138.9 मिमी, गौरिहार में 808.2 मिमी एवं बक्स्वाहा में 1103.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।  

नलजल योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश

छतरपुर/22 अगस्त/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन एवं सार्वजनिक नल के माध्यम से जल का प्रदाय किया जाता है। इन योजनाओं का संचालन व संधारण संबंधित ग्राम पंचायत, ग्राम सभा एवं स्वस्थ ग्राम तदर्थ समिति द्वारा किया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर विकास डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में म0प्र0 जल निगम द्वारा सतही सो्रतों पर आधारित समूह जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शनों के माध्यम से ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। पेयजल उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व जल निगम का होगा तथा ग्राम की आंतरिक पेयजल वितरण प्रणाली का संचालन संधारण ग्राम स्तरीय पेयजल उपभोक्ता समिति के माध्यम से किया जायेगा। इस हेतु जिले की प्रस्तावित स्वीकृत समूह जल प्रदाय योजना एवं शामिल ग्रामों की जानकारी ईई, पीएचई को उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। 

स्वसहायता समूहों को हटाने के निर्देश

छतरपुर/22 अगस्त/अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने एमडीएम में लापरवाही पाये जाने पर स्वसहायता समूहों को हटाने के निर्देश दिये हैं, साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में शाला प्रबंधन समिति को इसका उत्तरदायित्व सौंपा गया है। जिन स्वसहायता समूहों को निरस्त किया गया है, उनमें जनपद पंचायत बारीगढ़ के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बलरामपुर एवं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला धवारी में छात्रों को रोटी वितरित नहीं करने एवं अन्य लापरवाही बरतने पर संगम महिला स्वसहायता समूह को पृथक किया गया है। इसी प्रकार शासकीय नवीन माध्यमिक शाला धवारी में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत कृष्णा महिला स्वसहायता समूह तथा बड़ामलहरा जनपद पंचायत के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला लिधौरा में कार्यरत दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संबंधित शाला प्रबंधन समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छतरपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चैका में कार्यरत शांति महिला स्वसहायता समूह तथा शासकीय प्राथमिक बालक एवं कन्या व माध्यमिक शाला घिनौची में कार्यरत नवजागृति स्वसहायता समूह को हटाकर शाला प्रबंधन समिति को जिम्मेदारी देने के लिये अनुमोदन प्रदान किया गया है।

अपर कलेक्टर ने ली अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक 

  • अब छात्र-छात्राओं के सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी छात्रवृत्ति  

chhatarpur
छतरपुर/22 अगस्त/जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने कहा कि अब हर तीन माह में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में उन्होंने अल्संख्यक वर्ग के कल्याण के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत हितगा्रहियों को लाभंावित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ अवश्य मिलना चाहिये। अपर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि पिछले वर्ष जिले में अल्पसंख्यक वर्ग के 4 हजार 33 छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक एवं 425 छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 31 अगस्त तक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं 30 सितम्बर तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्कूलों में जमा किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि छात्र-छात्राओं एवं संस्था के सीधे बैंक खाते में जमा की जायेगी। गत वर्षों की भांति चेक वितरित नहीं किये जायेंगे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन वेबसाइट पर आॅनलाइन भरे जा सकते हैं। अपर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिये छात्रवृत्ति के अतिरिक्त स्वरोजगार योजनाओं, मेधावी छात्रवृत्ति, छात्रगृह योजना, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, उच्च शिक्षा के लिये विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति, छात्रावास जैसी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा गत् वर्ष अल्पसंख्यक वर्ग के 33 हितग्राहियों को 3 लाख 20 हजार रूपये अनुदान राशि का लाभ दिया गया है। उन्होंने अधिसूचित वक्फ् सम्पत्ति भू-अभिलेख में दर्ज करने के लिये तहसीलदारों को निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित करने में प्रशासन का भरपूर प्रयास रहेगा। बैठक में समिति सदस्यों ने उर्दू विषय के शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति करने की मांग की। इसी तरह गुरूमुखी भाषा के शिक्षक के लिये प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की मांग की। समिति सदस्यों ने अशासकीय विद्यालयों में छात्रवृत्ति दिलाये जाने, जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने, अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल वर्गों की जानकारी तहसीलों में लिखवाये जाने आदि की मांग रखी। इसके अतिरिक्त सदस्यों ने तालाबों से जलकुंभी हटाये जाने, ग्वालमगरा तालाब से पानी की निकासी, बड़ामलहरा में मांस की दुकानें उचित स्थान पर लगवाने, राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरे जाने आदि के संबंध में अपनी बात रखी।  बैठक में समिति सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री आर बी सोनी, शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी श्री आर पी तिवारी, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आर बी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: