भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है-भूपेन्द्र सिंह
- बैठक में हुई राय सुमारी और जन आर्शीवाद यात्रा की तैयारियों की चर्चा
छतरपुर! देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो स्वस्थ लोकतंत्र मंें भरोसा करके समाज एवं राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरी रखकर राजनीति करती है और संगठन के आंतरिक हिस्से में भी पूरी तरह लोकतंत्र है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सागर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने आज जिला कार्यालय में आयोजित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के परिश्रम और सरकार के द्वारा किये गये जनहितैशी कामो के आधार पर हम पुनः सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। और यही आत्म विश्वास हमारे पूरे संगठन के कार्यकर्ताओं में भी है। और उधर विपक्षी दल पूरी तरह से मुद्दा विहीन होने के कारण बौखलाहट, छटपटाहट, में परेशान हैं। कांग्रेस की अंतिम संासे चलना बताते हुए उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार की रीति-नीति से देश में निरंतर मंहगाई बढ़ रही है। देश की सीमाये असुरक्षित हैं। पूरा का पूरा केन्द्रीय अमला घोटालों एवं भ्रष्टाचार में जकड़ा है। उन्होने जन आर्शीवाद यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि अन्य जिलों में जहाॅ-जहाॅ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, वहाॅ देर रात और विपरीत मौसम भारी बारिस के बीच हजारों लोगों ने मौजूद रहकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा0 शिवराज सिंह चैहान को आर्शीवाद देकर सरकार के कामकाज पर भरोसा जताते हुए पुनः सरकार बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होनें संगठन की विधानसभा प्रत्याशियों की राय-सुमारी योजना के बारे में विस्तार से बताया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 घासीराम पटेल ने स्वागत भाषण देकर जिला संगठन के द्वारा किये गये कामों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर पधारे प्रदेश मंत्री मदन मोहन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव को उत्सव या त्यौहार के रूप में माना जाता है, और पूरा संगठन इस त्यौहार की तैयारियों में लगा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि साधारण कार्यकर्ता हमारे बीच का अपनी काबिलियत और जनसेवा में अगुवाई करने के कारण जननायक बना, जो अपने-आप में इतिहास है। उन्होनंे विरोधी दल की परिवर्तन यात्रा पर बोलते हुए सवाल किया कि ये लोग गरीब को सस्ते अनाज देने की व्यवस्था बदलना चाहते हैं, या बुजुर्गो की तीर्थ-यात्रा बंद करना चाहते हैं, या कन्यादान, बेटी-बचाओ, किस जनहितकारी काम में परिवर्तन लाकर उसे रेाकना चाहते हैं।
बैठक की शुरूआत में अतिथियों ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत जिला पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण किया गया। संचालन जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी ने किया। मार्गदर्शन के बाद संगठन द्वारा तय पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश संगठन के द्वारा तय प्रपत्रों में अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय वरीयता का नाम अंकित कर प्रपत्र जमा किये। जिन्हें पैकटों में बंद करके प्रदेश के पदाधिकारी चुनाव समिति हेतु ले गये। इस दौरान एक और सहपत्र में विधानसभा क्षेत्र की अन्य जानकारी भी एकत्रित की गई।
विभाग संगठन मंत्री बिहारी सिंह सोलंकी, सागर जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती आदिवासी, पूर्व मंत्री गनी अंसारी, पूर्व विधायक अशोक चैरसिया, विजय बहादुर सिंह, ललिता यादव, रेखा यादव, मानवेन्द्र सिंह, बैंक अध्यक्ष जुझार सिंह, हरनारायण अवस्थी, नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, प्यारा सिंह, पुष्पेन्द्र नाथ गुड्डन पाठक, आरडी प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कैलाश रावत, संजय रिछारिया, जीतेन्द्र सिंह जित्तू, संगीता शर्मा, विनोद टिकरया, गीता पटैरिया, बालाराम अहिरवार, महामंत्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू, सुरेन्द्र चैरसिया पप्पू, जिलामंत्री गोविन्द सिंह, राधे शुक्ला, जयश्री जैन, संजय रैकवार, शोभा राजपूत, कैलाश कुशवाहा, दंगल सिंह, मोर्चा अध्यक्ष अरविंद पटैरिया, अवनीन्द्र पटैरिया, जावेद अख्तर, उपमा त्रिपाठी, दिलीप अहिरवार, संदीप मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, राजेन्द्र पटैरिया, अरविंद्र बुन्देला सहित जिले के राय-सुमारी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें