बच्चे को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, एक गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

बच्चे को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, एक गिरफ्तार


Child Sell on Internet
एक व्यक्ति ने ऑनलाइन विज्ञापन साइट क्रेगलिस्ट पर अपनी महिला मित्र की दो माह की बेटी को सौ डॉलर में बेचने की कोशिश की। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनवाई1 चैनल के वेबपेज के मुताबिक, 23 वर्षीय पॉल मक्र्वीज एक मासूम की जान खतरे में डालने व उत्पीड़न का अभियुक्त है। जमानत राशि 1,000 डॉलर न चुकाने पर उसे जेल भेज दिया गया है। 


मक्र्वीज ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन विज्ञापन देने वाली वर्गीकृत विज्ञापन साइट क्रेगलिस्ट पर नवजात के फोटो सहित एक विज्ञापन डाला था। उसे स्टेटन द्वीप की एक अदालत में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाना है।  मक्र्वीज के अनुसार, नवजात की मां से नफरत के चलते उसने ऐसा किया। उस महिला से उसकी मुलाकात भी ऑनलाइन ही हुई थी। महिला उसे तव्वजो नहीं दे रही थी। 



एनवाई1 के वेबपेज के मुताबिक, मक्र्वीज ने बताया कि उसने विज्ञापन में दिलचस्पी लेने वाले एक शख्स को बच्ची की मां का फोन नंबर भी दिया था। उसके बाद उस शख्स ने बच्ची को खरीदने के लिए खुद महिला से संपर्क किया।  बच्ची की मां ने बाद में फोन कर पुलिस को बुला लिया। बच्चे को खरीदने की कोशिश कौन कर रहा था, इसकी जांच चल रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: