जवाहिरी के खौफ के कारण बंद हुए अमेरिकी दूतावास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

जवाहिरी के खौफ के कारण बंद हुए अमेरिकी दूतावास

Al Jawahiri
अमेरिका ने अपने दूतावासों को बंद करने और दुनिया भर में यात्रा चेतावनी जारी करने का फैसला अलकायदा नेता अयमान अल जवाहिरी के संदेश को पकड़ने के बाद किया। न्यूयार्क टाइम्स की वेबसाइट के अनुसार पिछले हफ्ते जवाहिरी और अरब प्रायद्वीप में अलकायदा के नेता यमन के नसीर वुहायशी के बीच के एक वार्तालाप को अमेरिका ने सुनने में सफलता हासिल की थी। इसके अनुसार अमेरिका और अन्य पश्चिमी हितों पर 11 सितंबर, 2001 के हमले के बाद से सबसे गंभीर हमले करने की योजना है। 

वार्तालाप में जवाहिरी ने वुहायशी को आदेश दिया है कि वह जितना जल्दी संभव हो हमला करे। लेकिन वार्तालाप में हमले की जगह का पता नहीं चल सका।  पाकिस्तान स्थित अलकायदा के वरिष्ठ नेता का अपने से जुड़े समूह के नेता के साथ संचालन संबंधी बात करना बहुत असामान्य है, और इसलिए इसे बहुत गंभीर माना गया। इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों को मामले की जानकारी दी गई। 

उल्लेखनीय है कि संभावित आतंकवादी हमले से बचाव के लिए अमेरिका ने मध्य पूर्व और अफ्रीका में अपने 19 दूतावासों को बंद करने की घोषणा की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: