अन्न उत्सव में गेंहूॅ, चावल, नमक बटना सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे
- लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि जिले में 7 जुलाई 2013 को अन्न उत्सव आयोजित किया जायेगा। इसके दौरान जिन अधिकारियों की उचित मूल्य की दुकानों पर नोडल अधिकारी के रूप ड्यूटी लगी हैं वह एक ही दिन में समस्त गरीबी रेखा व अंत्योदय कार्डधारियों एक रूपये किलो गेंहूूॅ, दो रूपये किलो चाव व एक रूपये किलो नमक का वितरण सुनिश्चित करें। लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री संदीप माकिन, अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, एस.डी.एम. दतिया श्री कमलेश भार्गव, सेवढ़ा डा. आर.सी. मिश्रा, भाण्ड़ेर श्री अनिल व्यास, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.के. जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता, श्री डी.आर. कर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय अधिकारियों की योजनाओं में गति लाने के साथ पी.जी. सैल जन सुनवाई आदि के प्रकरणों को समय पर निपटाने के निर्देश दिये गये।
मध्यान्ह भोजन पर रखें कड़ी निगरानी:- कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा निर्देश दिये कि एस.डी.एम. तहसीलदार, सी.ई.ओ. व मध्यान्ह भोजन योजना के निरीक्षणकर्ता अधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखे की मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन बट रहा हैं कि नहीं यदि कहीं पर किसी भी समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन में कोताही पाई जाये तो उसके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें।
समग्र स्वच्छता अभियान के टारगेट पूरे करें:- कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये कि सी.ई.ओ. जनपद व मुख्य नगर पालिका अधिकारी समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छ शौचाल बनवाने हेतु दिये गये लक्ष्यों को पूरा करें। कलेक्टर द्वारा आवास पट्टा वितरण की भी जानकारी ली। जिसके संबंध में बताया गया कि जिले में 31 आवास पट्टे दिये जा चुके हैं।
निर्वाचन कार्यो को प्राथमिकता दें:- कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा निर्देश दिेय कि निर्वाचन कार्य के लिए तैनात नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनको सौंपे गये कार्यो की प्रगति ठीक हैं या नहीं वह निर्वाचन आयोग के निर्देश भलीभांति पढ़ लें और समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर द्वारा निर्वाचन व्यय नियंत्रण के संबंध में सभी को अवतग करवाया इसके नोडल अधिकारी जिला पेंशन अधिकारी श्री बी.एल. लुकमान ने बताया कि निर्वाचन आयोग व्यय नियंत्रण के संबंध में गंभीर हैं प्रत्याशी को पृथक से खाता खोलकर निर्वाचन संबंधी लेनदेन उसी खाते से करना है। दो दिन छोड़कर निर्वाचन व्यय की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में देना हैं। निर्वाचन व्यय में 40 प्रकार के खर्चे शामिल कर इनकी सामान्य दर निर्धारित की जायेगी। जिसके अनुसार प्रत्याशी को हिसाब देना होगा।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल की बकाया राशि माफ
मध्य प्रदेश शासन द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की बकाया राशि जून माह की स्थिति में माफ किये जाने का निर्णण लिया है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जून 2013 की स्थिति में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर जो बकाया राशि है उसका शत प्रतिशत उर्जा एवं सरचार्ज प्रभार की राशि माफ की जायेगी। संपूर्ण सरचार्ज एवं 50 प्रतिशत उर्जा प्रभार अन्य प्रभारों सहित विद्युत वितरण कंपनी द्वारा माफ किया जायेगा एवं शेष 50 प्रतिशत उर्जा प्रभार अन्य प्रभारों सहित राशि राज्य शासन द्वारा विद्युत वितरण कंपनी के अनुदान के रूप में देय होगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी योजना दीनबंधु योजना कहलायेगी एवं यह योजना लागू की गई है।
उत्तराखंड बाढ राहत आपदा के लिए एक दिन का वेतन काटकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करें
मध्य प्रदेश शासन द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारी संगठनों से प्राप्त प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति उपरांत निर्णण लिया जाता है कि उत्तराखंड राज्य मे ंआई भीषण आपदा से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन (31वां अंश) जुलाई माह के वेतन से स्वैछिक रूप से स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, ब्रांच बल्लभ भवन भोपाल, बैक खाता क्रमांक 33074105684, आईएफएस कोड एसबीआईएन 0001056 खाते में जमा करें।
जिला रोजगार कार्यालय में जाॅब फेयर कैम्पस भर्ती 13 अगस्त 2013 को
जिला रोजगार कार्यालय दतिया में दिनांक 13 जुलाई 2013 को जाॅब फेयर कैम्पस भर्ती एमजेएस पलास्टर कंपनी ग्वालियर म.प्र. द्वारा सेल्स एज्युकेटिव पद पर भर्ती की जानी है। जिसमें पद सेल्स एज्यूकेटिव, योग्यता 12वी से स्नातक, आयु 19 से 35 वर्ष, वेतन 4500 से 7000 हजार रूपये, कार्य का स्थान दतिया में की जानी है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय दतिया से दिनांक 5 अगस्त 2013 को निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक 12 जुलाई 2013 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है।
दुग्ध सहकारी संस्था नहला को रजिस्ट्रेशन समाप्ति का नोटिस जारी
दुग्ध सहकारी संस्था नहला को संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग ग्वालियर द्वारा उददेश्यों की पूर्ति में विफल पाये जाने पर संस्था का रजिस्ट्रेशन समाप्ति का नोटिस जारी किया है। संयुक्त आयुक्त द्वारा 30 अगस्त 2013 को संस्था को संस्था को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है।
पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन ग्वालियर द्वारा अपराधी पर 15 हजार का इनाम घोषित
मध्य प्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन ग्वालियर श्री एस.एम अफजल द्वारा अपराधी बालकदास ढींगर पुत्र हरदयाल ढींगर निवासी जाखौली थाना दवोह जिला भिण्ड पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित किया है।
शांति समिति की बैठक 7 अगस्त 2013 को
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 अगस्त 2013 को ईद उल फितर, दिनांक 21 अगस्त 2013 को रक्षाबंधन एवं दिनांक 28 अगस्त 2013 को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी का त्यौहार मनाया जावेगा। उक्त त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था की दृष्टि से दिनांक 7 अगस्त 2013 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दतिया में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया हैं।
सायनी मोहल्ला में आयोजित रोजा अफतार में सम्मिलित हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा श्री सद्दन किलेदार के यहां पर रोजा अफतार में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को पवित्र रमजान माह की मुबारकबाद दी। रोजा अफतार का आयोजन श्री सद्दन किलेदार द्वारा किया गया था। इस अवसर पर सर्वश्री हाजी बाबू किलेदार, हाजी अब्बास साहब, हाजी कदीर साहब, हाजी जान मोहम्मद साहब, पप्पू भाई, सब्बत भाई, अमानत खाॅन, सईद वाकर अली, इरफान अली, मकसूद हुसैन, डा. सलीम कुरैशी, तईब मौलाना खाॅन, सत्तार बाबा, मून किदवई, पंकज शुक्ला, संतोष कटारे, विपिन गोस्वामी, हरिओम यादव, मनमोहन तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
समाधान आॅन लाईन आज
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान आॅन लाईन आज दिनांक 6 अगस्त 2013 को सायं 4 बजे आयोजित की गई हैं। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से समक्ष में चर्चा करेंगे तथा पी.जी.सैल. के लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह समाधान आॅन लाईन में निर्धारित समय पर उपस्थित हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें