छह माह मंे ही उखाड़ गया रोड-मुरारी गुप्ता
दतिया। जिले के अधिकांश भाजपा नेता ठेकेदारी करके विकास कार्याे मंे जमकर भ्रष्टचार कर रहे है। इनके द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो मंे कोई गुणवत्ता नहीं होती है। और इन भ्रष्टचारियों को स्वास्थ्य मंत्री का पूरा संरक्षण प्राप्त है। केन्द्र से विकास कार्यो के लिए जा रहे पैसा का खुलेआम बदरबांट हो रही है। अभी छह माह पूर्व बने बड़ौनी-सोनगिर मार्ग इसका उदहरण है। इस मार्ग पर अब चलना मुश्किल हो रहा है। यह बात कांगे्रस जिलाध्यक्ष व जन जागरण यात्रा के संयोजक मुरारी लाल गुप्ता ने यहां पर जनंसपर्क के दौरान कही। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा के राज मंे भ्रष्टाचार बढ़ है। बड़ौनी-सोनगिर मार्ग को बनाने मंे हुए भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए ताकि जनता को पता चले कि भाजपा के राज में किस कदर से भ्रष्टाचार बढ़ है। इस दौरान हुकुम सिंह यादव, बहादूर सिंह दांगी, विजय दांगी, जाॅनी रावत, मनोज श्रीवास्तव, सतीष गुप्ता आदि भी थे।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के बिजली बिल की बकाया राशि माफ
दतिया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की बकाया राशि जून माह की स्थिति में माफ किये जाने का निर्णण लिया है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जून 2013 की स्थिति में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर जो बकाया राशि है उसका शत प्रतिशत उर्जा एवं सरचार्ज प्रभार की राशि माफ की जायेगी। संपूर्ण सरचार्ज एवं 50 प्रतिशत उर्जा प्रभार अन्य प्रभारों सहित विद्युत वितरण कंपनी द्वारा माफ किया जायेगा एवं शेष 50 प्रतिशत उर्जा प्रभार अन्य प्रभारों सहित राशि राज्य शासन द्वारा विद्युत वितरण कंपनी के अनुदान के रूप में देय होगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी योजना दीनबंधु योजना कहलायेगी एवं यह योजना लागू की गई है।
बालकदास पर 15 हजार का इनाम घोषित
दतिया। मध्य प्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन ग्वालियर एस.एम अफजल द्वारा अपराधी बालकदास ढींगर पुत्र हरदयाल ढींगर निवासी जाखौली थाना दवोह जिला भिण्ड पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित किया है।
जन सुनवाई में 12 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे
दतिया। कलेक्टर द्वारा एक आदेश जारी कर 12 विभागों के अधिकारियों को जन सुनवाई में बैठने हेतु पावंद किया है। जिन विभागों के अधिकारी नियमित रूप से जन सुनवाई में बैठेंगे उनमें खाद्य विभाग, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, भू-अर्जन, आत्मा परियोजना, अंतव्यवसायी, कृषि, सामाजिक न्याय, एसडीएम कार्यालय, तहसील, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला बाल विकास विभागों के नाम शामिल है। कलेक्टर द्वारा जन सुनवाई करते हुए 95 आवेदनों सुनवाई की। कलेक्टर द्वारा जन सुनवाई के दौरान जमीन संबधी विवादों के प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों को समक्ष में बैठालकर निराकरण कराया। उन्होने अन्य प्रकरणों को निराकरण हेतु संबधितों को भेजा।
अंगूरी आदिवासी को 2 हजार की आर्थिक सहायता, परिजनों पर होगी कार्यवाही कलेक्टर द्वारा निर्देश
दतिया। कलेक्टर संकेत भोंडवे द्वारा ग्राम नीवरी निवासी अंगूरी आदिवासी को उसके पति रामजी आदिवासी की मृत्यु के उपरांत अंगूरी आर्थिक व पारिवारिक रूप से परेशान थी उसने जब कलेक्टर को जन सुनवाई में आवेदन देते हुए कहा कि वह ग्राम नीवरी की निवासी और उसके पति की मृत्यु के उपरांत परिजन परेशान कर रहे है। कलेक्टर द्वारा जिला समन्वयक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.एस मिश्रा को निर्देश दिये कि पीडित महिला को संकटापन्न स्थिति में दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करें। तत्काल कार्यवाही कर महिला को दो हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। कलेक्टर द्वारा जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास को निर्देश दिये कि अंगूरी बाई के परिजनों पर कार्यवाही करें।
रेडक्रास भवन में फिजियोथैरपी सेंटर प्रारंभ, घुटना, कमर, कंधे व एड़ी दर्द के पीडितों को विशेष लाभ
दतिया। जिला रेडक्रास समिति दतिया द्वारा होलीक्रस स्कूल के सामने फिलटर के पास रेडक्रास भवन में फिजियोथैरपी सेवाऐं देना प्रारंभ की गई है जिससे स्थानीय नागरिकों को घुटना, कमर, कंधे व एड़ी दर्द में फिजियोथैरपी के द्वारा विशेष लाभ मिल रहा है। प्रतिदिन 10 से 15 फिजियोथैरपी के मरीज पहुंचते है जो कि अत्याधुनिक उपकरणों के द्वारा फिजियोथैरपी कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है प्रतिदिन प्रात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक फिजियोथैरपी केन्द्र डा. हर्षदा एवं डा. अंशु अरोरा की देखरेख में संचालित है। रेडक्रास के सचिव समाजसेवी एम.के. मल्होत्रा ने बताया कि जिले में फिजियोथैरपी केन्द्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी लोगोें को चोट मोच अथवा मस्कुलर तकलीफों में फिजियोथैरपी उपचार हेतु दतिया से बाहर जाना पड रहा था जो कि कष्ट प्रद और मंहगा था। रेडक्रास द्वारा इस बात को दृष्टिगत रखते हुए जिला रेडक्रास भवन में करीब डेढ लाख रूपये की आधुनिक मशीने स्थापित कर फिजियोथैरपी केन्द्र शुरू किया गया है जिसमें मामूली शुल्क पर फिजियोथैरपी उपचार दिया जा रहा है। केन्द्र को विस्तारित करने हेतु और मशीने मगाई जा रही है। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास समिति संकेत भोंडवे ने बताया कि रेडक्रास भवन में निशक्त व्यक्तियों के उपचार हेतु भी एक केन्द्र स्थापित किया जा रहा है जिसमें कुशल चिकित्सकों की देखरेख में निशक्तजनों का उपचार किया जायेगा।
शांति समिति की बैठक आज
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 अगस्त 2013 को ईद उल फितर, दिनांक 21 अगस्त 2013 को रक्षाबंधन एवं दिनांक 28 अगस्त 2013 को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी का त्यौहार मनाया जावेगा। उक्त त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था की दृष्टि से दिनांक 7 अगस्त 2013 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दतिया में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया हैं।
शांति समिति की बैठक आज
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 अगस्त 2013 को ईद उल फितर, दिनांक 21 अगस्त 2013 को रक्षाबंधन एवं दिनांक 28 अगस्त 2013 को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी का त्यौहार मनाया जावेगा। उक्त त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था की दृष्टि से दिनांक 7 अगस्त 2013 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दतिया में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें