नरकटियागंज (बिहार) की खबर (06 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (06 अगस्त)

सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर सामन्जस्य स्थापित करेंगे एसएसबी के जवान: आदित्य

नरकटियागंज, नरकटियागंज स्थित सशस्त्र सीमा बल की 27 वीं वाहिनी के प्रांगण में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरा होने पर समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एसएसबी ने स्वर्ण जयन्ती चेतना यात्रा पूरे देश में निकाली है। 27 वीं बटालियन ने अपने क्षेत्र के जवानों व अधिकारियों को साईकिल यात्रा पर निकाला । यह साईकिल यात्रा 6 अगस्त 13 को 27 वीं बटालियन नरकटियागंज से समारम्भ होकर 15 अगस्त 13 को 28 वीं बटालियन के बीओपी कुआरी पहंँुचकर सम्पन्न होगी। वहाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में साईकिल यात्री शामिल होंगे। यात्रा के दौरान सीमा क्षेत्र के लोगो से मिलकर शांति व सहयोग का पैगाम(संदेश) एसएसबी का साईकिल सवार चेतना यात्रा के जवान दंेगे। एसएसबी के पटना क्षेत्रीय महानिरीक्षक आदित्य मिश्र ने जवानों से कहा कि हमारा काम सीमा क्षेत्र मंे निगरानी के साथ सीमावर्ती लोगों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। सीमायी क्षेत्र में होने वाले अपराध पर रोकथाम करना, अवैध घुसपैठ को रोकना है। ह्युमन ट्रैफिकिंग(मानव तस्करी) की रोकथाम, वन्य व जलीय जीवों की रक्षा के साथ वृक्षारोपण, पुत्र-पुत्री की समान देखभाल, स्वरोजगार को बढावा, कन्याभ्रूण हत्या पर रोक लगाना, नशीला पदार्थ के विरूद्ध अभियान, स्वच्छता पर विशेष बल देने जैसे संदेश रास्ते में देते जाना हैं। एसएसबी पटना से आये .आईजी आदित्य मिश्र ने यह भी कहा कि 2005-2006 में नरकटियागंज में एसएसबी की स्थापना के समय वे सेनानायक थे, इसलिय यहाँ आने के बाद लगता है कि अपने घर आया हूँ। हमारी कोशिश है कि हम सीमावर्ती आम जनता के साथ बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने में सफल हों। डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्त ने कहा कि 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो के रूप में (स्पेशल सर्विस ब्यूरो) हमारी स्थापना हुई। उसके बाद से हम अपने सफलता की सीढी को उतरोत्तर चढ़ते जा रहे है। कारगील युद्ध के उपरान्त हमारा नाम सशस्त्र सीमा बल पड़ा और हम देश के तमाम सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात कर दिये गये। हमारा नियंत्रण केन्द्रीय गृहमंत्रालय के हाथों में है। इसके पूर्व तराई कला केन्द्र के सुधांशु, रीमा व रेखा ने स्वागतगान पेश किया उन्हे तबला पर संगत किया कुमार हरेन्द्र ने, कुमारी रीमा की गज़ल सबको दुशमन बना लिया मैंने, आपसे दिल लगा लिया मैंने......को समारोह में मौजूद लोगो ने सराहा। 27 वी वाहिनी के सेनानायक ने सभी आगत अतिथियों व विभागीय अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे साईकिल संदेश यात्री 525 किलोमीटर की दूरी 10 दिनो में तय कर 15 अगस्त13 को अररिया 28 वी वाहिनी के कुआरी बीओपी में झण्डोत्तोलन करेंगे। कार्यक्रम में आरएस नेगी सेनानायक 27वी वाहिनी, नन्द राम सेनानायक 21 वी वाहिनी, क्षेत्रीय संगठन के अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसके अवधिया, सहायक सेनानायक लोकेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, एपीओ एन सी शर्मा मुख्य रूप से सक्रिय रहे।

25 साइकिल यात्री का जत्था 10 दिवसीय संदेश यात्रा पर रवाना

नरकटियागंज, स्थापना दिवस के स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान बिहू नृत्य प्रारम्भ होने के साथ,स्थानीय एसएसबी 27वी वाहिनी के उप सेनानायक एच जीतेन ंिसह के नेतृत्व में सहायक सेनानायक लोकेश कुमार सिंह, राजेन श्रीवास्तव, एसी राज रन्जन, इंस्पेक्टर मनीष कुंमार, अवर निरीक्षक अब्दुल्ला खान, महेन्द्र प्रताप ंिसह, हेड कांस्टेबल परान कृष्ण करमाकर, कांस्टेबल झाबरमल स्वामी, जनार्दन यादव, आशीष मिश्र, तस्वीर अहमद, अशोक कुमार, मुरकुटटे नरहरी, संजीत कुमार गुप्त, आशुतोष सिंह, मुकेश कुमार, सुरजीत दास, राजीव यादव, सुनिल दलाल, संदीप, विजय कुमार, मनु एम, तरसेम ंिसह और राजन सैकिया साइकिल सवारों को आई जी आदित्य मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर अररिया के लिए रवाना किया। 25 सदस्यीय जत्था कि लिए 5 अन्य सुरक्षित जवान रखे गये है जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर यात्रा में शामिल किया जाएगा। उनमें हेड कांस्टेबल अनिरूद्ध विश्वास, कान्सटेबल पंकज अचार्य, अच्छे मियाम, प्रदीप कुमार और कुलदीप कुमार है। साईकिल रैली के प्रतिभागियों के स्वास्थ्य सेवाओ के लिए कमाण्डेन्ट आरएस नेगी और एसएबी के मुख्य चिकित्सक समीत सुपाकर ने उमाशंकर सिंह और अश्विनी कुमार को रैली के साथ रखा है। दो मोटर साईकिल बीआर 32 सी 6649 पर अजय और डब्लू बी 74 डब्लू 6203 पर महेन्द्र कुमार के साथ अजय कुमार और टीकेन्द्र चेतिया को भेजा गया है।

पर्यावरण की रक्षा का दायित्व सबका, एसएसबी ने किया वृक्षारोपण

नरकटियागंज, नरकटियागंज स्थित एसएसबी की 27वी बटालियन में आईजी आदित्य मिश्र, डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्त के साथ मिलकर के सेनानायक आरएस नेगी, एसके अवधिया, डाॅ. समीत सुपाकर ने कैम्पस एरिया में वृक्षारोपण किया। इस दौरान नरकटियागंज शहर के गणमान्य व्यक्ति और एसएसबी के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि वृक्ष जीवन देने के लिए हमें आॅक्सीजन देते है, फलदार वृक्ष खाने को फल देते है, औषधीय पौधे हमारे जीवन की रक्षा के लिए औषधि उपलब्ध कराते है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए, उनकी देखभाल करनी चाहिए। अनधिकृत रूप से वृक्षपातन को रोकना हमारा प्रयास है, लेकिन इस पुनित कार्य में आमजन की भागीदारी ज्यादा महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संतुुलन बनाये रखना सबका कत्र्तव्य है, लेकिन इसकी जागरूकता के लिए काम करना हमारे उद्देश्यों में शामिल हैं। वृक्षारोपण के पूर्व आरएस नेगी ने आईजी आदित्य मिश्र, डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्त को मोमेन्टो प्रदान किया। आदित्य मिश्र को भी मोमेन्टो एसएसबी 27वी वाहिनी ने दिया। समारोह के कार्यक्रम का संचालन अरविन्द तिवारी ने किया।

करीब दो माह बाद भी दर्ज नहीं हुई आम लूट की प्राथमिकी

नरकटियागंज, स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखवनिया-फुलवरिया गाँव की गीता देवी पति खेलावन बीन ने शिकारपुर थाना में 6 अगस्त 13 को आवेदन दिया है कि 8 जून 13 को उसके पति मजदूरी करने गये थे और वह अकेली आम के बगीचे की रखवाली पर थी। इसी दौरान करीब 6-7 बजे गुल्ली बीन, दौपदी देवी(पति-पत्नी) और हीरा दुसाध अपने साथ 20-25 लोगों के साथ हल्ला करते हुए आए। मेरे पास के 5000(पाँच हजार)रूपये छीन लिये और मुझे रस्सी से बाँध दिये, बगीचे का आम तोड़कर भागने लगे। मेरे रोने व शोर मचाने पर मेरे देवर, भतीजा समेत बहुत लोग आए। उसके बाद मेरा रस्सी खोलकर घर ले गये। उक्त आम के विवाद की जाँच शिकारपुर थाना के छोटे बाबू श्यामलाल ने 10 जुन 13 को किया, जिसमें नरेश साह, चन्द्रिका राम और भृगु बीन है। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया, फिर 4 अगस्त 13 को शिकारपुर थाना में आवेदन दिया गया उसके बाद, उसी आवेदन पर 6 अगस्त 13 को दो गवाहों का हस्ताक्षर लिया गया है। गीता देवी और खेलावन बीन का कहना है कि अब देखीं कि का होता!

हथियार दिखाकर लुट का आवेदन

नरकटियागंज, शिकारपुर थाना अन्तर्गत ब्लाॅक रोड, शास्त्री नगर नरकटियागंज वार्ड नम्बर 20 के निवासी हरेन्द्र मिश्र ने शिकारपुर थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे जब वे घर से अपने रेलवे प्लेटफाॅर्म स्थित दूकान को जा रहे थे कि जयपाल यादव, सुजीत श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, अभिमन्यु यादव, मनोज यादव और विजय यादव ने कनपटी पर कट्टा सटा कर गले में सोने का हनुमान जी का लाॅकेट और महाजन को देने के लिए ले जा रहे 5 हजार रूपये छीन लिया तथा जान मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर शिकारपुर पुलिस तत्परतापूर्वक वहाँ पहुँची और मामले की छानबीन किया। हरेन्द्र मिश्र के द्वारा नामजद में कोई नहीं मिला सभी घर छोड़ फरार मिले। हरेन्द्र मिश्र ने आवेदन में कहा है कि उपर्युक्त लोगों के विरूद्ध अनुमण्डल पदाधिकारी के न्यायालय में एक आवेदन दिया गया है।



(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: