केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी दरों के अनुसार भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत दो अगस्त को तेजी से बढ़कर 107.09 डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस यानी एक अगस्त की कीमत (106.31 डॉलर प्रति बैरल) के मुकाबले अधिक है।
रुपये के संदर्भ में भी कच्चे तेल की कीमत दो अगस्त को बढ़कर 6,511.07 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो एक अगस्त को 6,457.27 रुपये प्रति बैरल थी। ऐसा डॉलर के मुकाबले रुपए के अवमूल्यन के कारण हुआ। दो अगस्त को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 60.80 रुपये/डॉलर रही, जबकि एक अगस्त को यह दर 60.74 रुपये/डॉलर थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें