लड़कियां अपनी सुरक्षा का खुद भी ध्यान रखें : हेमामालिनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अगस्त 2013

लड़कियां अपनी सुरक्षा का खुद भी ध्यान रखें : हेमामालिनी

मुंबई में महिला पत्रकार से हुए गैंगरेप का बाद पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी सकते में हैं। अभिनेत्री हेमामालिनी ने इस मुद्दे पर कहा कि लड़कियां आजकल के असुरक्षित माहौल में रात में अकेले जाने का साहस ना दिखाएं। अपनी सुरक्षा का खुद भी ध्यान रखें।

पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल में हेमा ने कहा कि पुलिस और सरकार को कड़े कदम उठाने की जरुरत हैं लेकिन साथ ही महिलाएं भी ज्यादा जिम्मेदार हों और अकेले जाने का साहस ना दिखाएं। हेमा ने आगे कहा कि शक्ति मिल में इस तरह का वारदात होना काफी निंदनीय है। 

 हेमामालिनी ने कहा कि महिलाओं को कहीं भी किसी भी जगह इतनी आसानी से नहीं जाना चाहिए जिसकी वजह से वो किसी मुसीबत में पड़ जाएं। हेमा ने कहा कि महाभारत में द्रोपदी की मदद के लिए हमेश भगवान कृष्ण आते थे। लेकिन आज के वक्त में ऐसा कोई नहीं है जो मुसीबत में पड़ी महिलाओं को बचाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: