हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया


hemant soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल सैयद अहमद ने राजभवन में पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित समारोह में सभी छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रिमंडल में जिन छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हाजी हुसैन अंसारी, जय प्रकाश भाई पटेल, साइमन मरांडी, चंपई सोरेन, कांग्रेस से गीता श्री उरांव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से सुरेश पासवान शामिल हैं। उनके बीच विभागों का बंटवारा एक-दो दिन में होने की संभावना है।

सोरेन ने अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के 22 दिन बाद किया है। झारखंड में मुख्यमंत्री के साथ-साथ 12 मंत्री हो सकते हैं। गठबंधन सहयोगियों के बीच बनी सहमति के अनुसार, मंत्रिमंडल में झामुमो और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिलनी हैं, जबकि राजद को दो सीटें मिलेंगी। इस वक्त मुख्यमंत्री झामुमो के हैं और इस पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस व राजद के मंत्री भी सरकार में शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस फिलहाल केवल गीता श्री उरांव को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला कर पाई, जिन्होंने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। उसे अब भी अपने चार नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए तय करने हैं। हेमंत 13 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने 18 जुलाई को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: