लायसेंस बिना वाहन न चलायें विद्यार्थी - कलेक्टर
हरदा 4 अगस्त 13/विद्यार्थी गण बिना लायसेंस वाहन न चलायें। लायसेंस के लिए निर्धारित आयु पूरी करने के उपरांत परिवहन विभाग का टेस्ट पास करें। यातायात के अन्य महत्वपूर्ण नियमों का भी कड़ाई से पालन करें ताकि खुद बच्चों का जीवन सुरक्षित हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी तथा संस्था के प्राचार्य इस हेतु जबाबदेही से काम करें। इस बात की चैकिंग करें कि स्कूलों के कितने विद्यार्थी बिना लायसेंस के वाहन चलाकर स्कूल आ रहे हैं। बच्चों को यातायात नियमों का पालन कराने में स्कूल स्टाफ सार्थक माध्यम साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में जागरूकता पैदा करें कि लायसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही वाहन का उपयोग करें ,वाहन को नियंत्रित और लिमिटेड स्पीड में चलायें । कलेक्टर रजनीष श्रीवास्तव ने ये निर्देश षनिवार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए । बैठक में कलेक्टर ने साथ ही वाहनों में रेडियम पट्टी लगाने का अभियान चलाने के लिए भी कहा गया। ताकि वाहन चालक दुर्घटना से बच सके । बैठक में एसपी दीपक वर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर सभी संभव उपाय करें। उनको स्कूल में लाने वाली बसों और वैनों के ड्राइवरों के लायसेंस और वाहनों की कंडीशन और उसमें बैठाये जाने वाले बच्चों की संख्या को भी नियंत्रित करें। वाहन यदि एक से अधिक स्कूलों में अनुबंधित हैं तो वह बच्चों को लाने ले जाने में जल्दबाजी न करें। उन्होने अभिवकों से भी अपेक्षा की कि वे अपने बच्चों को बिना लायसेंस और तेज गति से वाहन न चलाने की समझाईश दें। यातायात पुलिस को निर्देष दिए कि सोमवार से ओव्हरलोडिंग करने वाले वाहन चालको को पहले समझाइष दें बाद में पुनरावृत्ति पर कार्यवाही करें। साथ ही परमिट भी चेक किए जाएं।इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किग की व्यवस्था, आवारा पशुओं पर नियंत्रण लाने एवं हाथ ठेला पर सामग्री विक्रय करने वालों को एक स्थान पर खडा नहीं होने देने के लिए नगरपालिका एव यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया । न्यायालय, कलेक्टेªट, अस्पताल क्षेत्र, स्कूली क्षेत्र एवं धार्मिक स्थलों के पास वाहनों द्वारा पे्रशर हार्न का प्रयोग सख्ती बंद करवाया जाए।
15 अगस्त को शुष्क दिवस
हरदा 4 अगस्त 13/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले की समस्त देशी / विदेशी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में देशी/ विदेशी मदिरा का क्रय-विक्रय एवं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासकीय स्वीकृति
हरदा 4 अगस्त 13/जिला प्रषासन द्वारा जनभागादारी योजनंातर्गत ग्राम चारूवा में गुप्तेश्वर मंदिर में गौशाला में फर्स तथा कोटा कार्य निर्माण हेतु तथा गौशाला में हाल तथा बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 11 लाख 48 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है ।
बैठक
हरदा 4 अगस्त 13/जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानिटरिंग कमेटी की बैठक 5 अगस्त को समयावधि के पत्रों की समीक्षा के बाद कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें