पुनर्मिलन की योजना बना रही हैं 'स्पाइस गर्ल्स' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

पुनर्मिलन की योजना बना रही हैं 'स्पाइस गर्ल्स'


Spice Girl
संगीत बैंड 'स्पाइस गर्ल्स' की सदस्य मेलानी चिश्लोम उर्फ मेल सी और विक्टोरिया बेकहम अपने बैंड की दूसरी साथियों से मिलने और पार्टी करने की योजना बना रही हैं। बैंड के दूसरे सदस्यों में एम्मा बंटन, मेलानी ब्राउन और गेरी हॉलीवेल शामिल हैं। यह बैंड साल 2008 में टूट गया था लेकिन आखिरी बार 2012 ओलंपिक्स के समापन समारोह में बैंड ने कार्यक्रम पेश किया था।


वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार जबसे विक्टोरिया अपने परिवार के साथ लंदन रहने आई हैं, अक्सर अपनी पुरानी साथी मेल सी से मिलती रहती हैं और दोनों नई नई योजनाएं बनाती हैं। पत्रिका 'क्लोजर' के अनुसार मेल सी ने कहा, "विक्टोरिया और मैं कुछ सप्ताह पहले मिले थे। हमने साथ कॉफी पी और खूब सारी बातें कीं। उसे वापस लंदन में पाकर मैं बेहद खुश हूं।"



उन्होंने कहा, "हम सब का एक साथ इकट्ठा होना और एक दूसरे से मिल पाना बहुत ही कम होता है। इसलिए मैं पार्टी की योजना को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं: