एशिया कप हॉकी : मलेशिया को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

एशिया कप हॉकी : मलेशिया को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा


india beat malysia
 भारतीय हॉकी टीम ने नौवें एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उसने शुक्रवार को सुल्तान अजलान शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान मलेशिया को 2-0 से पराजित किया। फाइनल में उसका सामना रविवार को तीन बार के चैम्पिनय दक्षिण कोरिया से होगा। भारत के लिए पहला गोल वीआर रघुनाथ ने पेनाल्टी कार्नर पर आठवें मिनट में किया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। इसके बाद भारत के लिए दूसरा गोल मंदीप सिह ने 60वें मिनट में किया। मंदीप ने यह गोल रमनदीप सिंह के शानदार पास पर किया।

पहले सेमीफाइनल में कोरिया ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। मौजूदा चैम्पियन कोरिया के हाथों मिली इस हार के साथ पाकिस्तान 2014 में द हेग में होने वाले एफआईएच विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गया। भारतीय टीम तीसरी बार एशिया कप खिताब जीतने के लिए प्रयासरत है।

कोई टिप्पणी नहीं: