साली के साथ की छेड़खानी, ससुरालवालों ने पीट-पीट कर मार डाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

साली के साथ की छेड़खानी, ससुरालवालों ने पीट-पीट कर मार डाला


बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में साली के साथ छेड़खानी के आरोप में ससुरालवालों ने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लखन मांझी सोमवार को अपनी ससुराल डकरा गांव आया था। रात में शराब के नशे में वह अपनी ही चचेरी साली के साथ छेड़खानी करने लगा। 


ससुरालवालों के मना करने के बाद लखन ससुराल वालों के साथ मारपीट करने लगा। इसी क्रम में ससुराल के लोगों ने लखन की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 



शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: