झारखंड में इंजीनियर के पास से 23 लाख रुपये जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अगस्त 2013

झारखंड में इंजीनियर के पास से 23 लाख रुपये जब्त


jharkhand
झारखंड के रामगढ़ जिले में राज्य सरकार में बतौर इंजीनियर कार्यरत एक शख्स के वाहन से 23 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) विभाग में इंजीनियर प्रेमनाथ साह, रांची से पटना जा रहा था। रविवार को एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के पास उसका वाहन रुकवाया और नकदी से भरी एक अटैची जब्त कर ली गई। 

बताया गया अटैची से 20 लाख रुपये एक हजार रुपये के मूल्यवर्ग में मिले, जबकि तीन लाख रुपये 5,00 रुपये के मूल्यवर्ग में मिले। इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि उसे नकदी पटना स्थित उसकी जमीन का टुकड़ा बेचने के बाद एक बिचौलिए के माध्यम से मिली। पैसे के स्रोत का पता लगाने के लिए आयकर अधिकारी बुलाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: