रुपये में फिर गिरावट, 62.45 के स्तर पर पहुंचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अगस्त 2013

रुपये में फिर गिरावट, 62.45 के स्तर पर पहुंचा


falling rupees
भारतीय रुपये की कीमत सोमवार को फिर गिरकर 62.45 रुपये प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में आंशिक परिवर्तनीय रुपये की कीमत में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। रुपये की कीमत गिरकर 62.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई। इससे पहले रुपये की कीमत 16 अगस्त को 62.03 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई थी। 

आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने और चालू खाता घाटा कम करने के लिए सरकार द्वारा घोषित कई कदमों के बावजूद पिछले दो सप्ताह में रुपये की कीमत तीन बार फिसलकर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। यर बाजारों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूर्व सत्र में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के बाद 316 बिंदु नीचे कारोबार कर रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: