झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि नक्सलवादियों के हिंसा छोड़ने पर सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा, "हम नक्सलवादियों से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इससे पहले हिंसा छोड़नी पड़ेगी।" सोरेन ने राजधानी के मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया।
उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीनों के बीच सरकारी जमीनों के वितरण का प्रस्ताव लाई है। सोरेन ने कहा, "कानून-व्यवस्था में सुधार करना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने प्रत्येक जिले में एक वृद्धाश्रम शुरू करने का वादा किया। झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने राज्य की दूसरी राजधानी दुमका में तिरंगा फहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें