बिहार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नीतीश ने फहराया तिरंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 15 अगस्त 2013

बिहार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नीतीश ने फहराया तिरंगा


nitish host flagबिहार में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर 10 तक पढ़ने वाली सभी लड़कियों को छात्रवृति देने की घोषणा की। 

झंडोत्तोलन के पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक शीला ईरानी ने किया। इस मौके पर राज्य के कई मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने पटना के कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: