सफलता की कहानी : अविलंब मजदूरी भुगतान होने से श्रमिकों में प्रसन्नता
- ई-एफएमएस प्रणाली से समाप्त हुए सभी अवरोध
खंडवा (20 अगस्त) -महात्मा गाँधी नरेगा योजना ग्रामीण श्रमिकों को काम का अधिकार और मजदूरी का अधिकार प्रदान करती है। अपने अधिकार की मजदूरी श्रमिकों को अविलंब प्राप्त हो जाये शासन की इस भावना को चरितार्थ करने का महत्वपूर्ण जरिया बनी है ई-एफएमएस प्रणाली। इलेक्ट्रानिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम से मनरेगा में मजदूरी भुगतान का सरलीकरण किस प्रकार हुआ है, इसकी खुशी जाहिर करते हुए हरसूद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कसरावद के श्रमिक बताते है कि पूर्व में जहाँ मनरेगा में मजदूरी भुगतान के लिए तीन-चार बार सोसायटी के चक्कर लगाने पड़ते, वहीं अब उन्हें काम समाप्त करने के दूसरे दिन ही मजदूरी प्राप्त हो जाती है। कसरावद पंचायत में मनरेगा अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिक संजय पिता पूनम, रमेश गंगाराम, हरिओंम पिता मदन, कमल पिता तुलसीराम, भूरू पिता गंगाराम, रिंकी, लाजवंती पति लखन, सुमन बाई बताते है कि ई-एफएमएस प्रणाली के प्रारंभ होने के पूर्व उनके खाते सेवा सहकारी समिति बरूड़ में थे जहाँ मजदूरी भुगतान हेतु कई बार जाना पड़ता था, परंतु अब भुगतान समय पर मिल रहा है। यह श्रमिक बतलाते हैं कि उनके द्वारा मनरेगा अंतर्गत अशोक पिता रामदास, महेश पिता सुन्दर लाल एवं मदन पिता राम रतन के कपिलधारा कूपों पर मजदूरी की गयी थी, तीनो कपिलधारा कूपों पर 12 से 15 मजदूरों द्वारा 2-2 सप्ताह कार्य किया गया था। उक्त सभी मजदूरों द्वारा किये गये कार्यो के मूल्यांकन उपरांत जनपद द्वारा फंड ट्रांसफर आडर (एफटीओ) जारी किया गया था एवं एफटीओ जारी होने के अगले दिवस सभी मजदूरों के खातो में उनकी पूर्ण मजदूरी प्राप्त हो गयी थी। मजदूरी का भुगतान समय पर हो जाने के कारण कसरावद पंचायत के श्रमिकों में मनरेगा के प्रति आस्था और प्रगाढ़ हुई है यह श्रमिक कहते है, कि अब गांव के सभी श्रमिक इस योजना में अधिक से अध्िाक कार्य करना चाहते है। जहां पूर्व में कई बार शासकीय प्रक्रिया के कारण अथवा पर्याप्त राशि उपलब्ध न होने के कारण श्रमिको को मजदूरी विलंब से मिल पाती थी वहीं ई-एफएमएस प्रणाली के प्रारंभ हो जाने से सारी प्रक्रिया में प्रगति आयी है। मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिको को एफटीओ जारी होते ही उनके खाते में सीधे पैसा जमा हो जाता है इस प्रक्रिया में राशि भी प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहती है अतः राशि के न होने से मजदूरी भुगतान में विलंब की समस्या पर भी विराम लगा है। साथ ही जनपद से मस्टर जारी होने व कार्य का मूल्यांकन समय पर होने की बाध्यता भी बढ़ी है।
प्रषिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित: अंतिम तारिख 29 अगस्त
खंडवा (20 अगस्त) - महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवती से प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रशिक्षण हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तारिख 29 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण तथा जो उद्योग अथवा सेवा क्षेत्र के उद्यम स्थापना में रूचि बद्ध हैं, जिन्हंें एक माह का प्रषिक्षण जिसमें योजना की पहचान, उद्यम स्थापना नीति-नियम, बचत, बीमा, व्यक्तिगत विकास, सम्प्रेषण कला, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जैसी ज्ञानवर्धन विषय, विषेषज्ञों के उद्बोधन होने से उद्देश्य दिया जाकर शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजना से बैंक द्वारा वित्त प्रबंध ऋण आहरण करते हुये रोजगार मुहैया कराया जावेगा। युवक-युवतियाँ अपना आवेदन पत्र जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खंडवा एवं जनपद पंचायत पुनासा, पंधाना, हरसूद में उक्त निर्धारित समयावधि में कार्यालयीन समय तक आवेदन पत्र सादे कागज पर प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसमें आवेदक का नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता, जाति, मोबाईल नंबर, षिक्षा, वर्तमान क्रियाकलाप तथा प्रषिक्षण का उद्देश्य की जानकारी उपलब्ध करावें।
कलेक्टर ने की जनसुनवाई
खंडवा (20 अगस्त) - आज कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई में आये आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये तथा समस्या को सुना। कलेक्टर श्री दुबे ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित विभागों को निराकण हेतु प्रेषित किये तथा विभाग प्रमुखों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सिटी मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित हुये।
तीन खरीदी केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन 22 अगस्त से
खंडवा (20 अगस्त) - जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2013-14 में धान एवं मोटे अनाज के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु तीन खरीदी केन्द्र क्रमशः खंडवा तहसील के समस्त कृषकों हेतु रामेश्वर सेवा सहकारी समिति खंडवा, पंधाना तहसील हेतु सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंधाना तथा खालवा तहसील हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खंडवा का निर्धारण किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खरीदी केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किसान पंजीयन 22 अगस्त से 14 सितम्बर, 2013 तक किया जावेंगे। समस्त किसान अपने क्षेत्र हेतु निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर अपना पंजीयन निर्धारित समयावधि में करावें। किसान पंजीयन फार्मों की जाँच फिल्ड स्तर पर गठित जाँच दल द्वारा की जायेगी।
आँगनवाड़ी कार्यकर्ताें का हुआ चयन: 29 अगस्त तक दावे आपत्ति आमंत्रित
खंडवा (20 अगस्त) - एकीकृत बाल विकास परियोजना पंधाना के ग्राम चाँदपुर, पिपल्याखुर्द, पाचम्बा तथा ग्राम डोंगरगाँव के बालाबाथा में रिक्त आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद की पूर्ति हेतु खंड स्तरीय चयन समिति की बैठक श्रीमती जानकी यादव, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व पंधाना की अध्यक्षता में आज 20 अगस्त को आयोजित की गई। उक्त बैठक में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की केंद्र वार समीक्षा कर विभागीय भर्ती नियमों के अनुसार जाँच कर तुलनात्मक पत्रक तैयार किया गया। जिसमें खंडस्तरीय चयन समिति द्वारा ग्राम चाँदपुर में कु.छाया पिता श्री दौलतराम, ग्राम पिपल्याखुर्द से कुमारी प्रेमलता पिता श्री बलीराम, ग्राम पाचम्बर से श्रीमती आषा अर्जुन मोरे तथा डोंगरगांव के बालाबाथा केंद्र हेतु श्रीमती माया पति श्री एन्टी कनासिया का सर्व सम्मति से चयन किया गया। उक्त चयन के विरूद्व दावा एवं आपत्तियाँ 29 अगस्त तक स्वीकार की जावेगी। किसी आवेदक को चयन के विरूद्व कोई आपत्ति है, तो मय ठोस प्रमाण के लिखित में अपनी आपत्ति निर्धारित दिनांक तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना को सायंकाल 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। जिसके लिए आपत्ति कर्ता स्वंय व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें